एक्सप्लोरर

Bihar Holiday Calendar 2024: बिहार में इन महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं, राजभवन से विश्वविद्यालय कैलेंडर जारी

Bihar University Calendar: इस बार बिहार के कॉलेजों में 89 दिनों की छुट्टी होगी जबकि 2023 में 92 दिन की छुट्टी थी. राजभवन सचिवालय से 2024 का कैलेंडर जारी किया गया है.

पटनाबिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेश पर राजभवन से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छुट्टियों के लिए साल 2024 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. बिहार के शिक्षा विभाग की तरह विश्वविद्यालय के कैलेंडर में भी छुट्टियों की कटौती की गई है. इस बार बिहार के कॉलेजों में 89 दिनों की छुट्टी होगी जबकि 2023 में 92 दिन की छुट्टी थी.

दो अक्टूबर को बंद रहेंगे कॉलेज

कैलेंडर के अनुसार कुल तीन दिनों की छुट्टी में कटौती की गई है. इनमें महत्वपूर्ण बात यह है कि कई महापुरुषों की जयंती पर 2024 में छुट्टी नहीं दी गई है. 14 नवंबर बाल दिवस यानी जवाहरलाल नेहरू की जयंती और 3 दिसंबर को होने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर भी कॉलेज खुले रहेंगे. इसके अलावा 2024 में कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह और अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर भी कॉलेज खुले रहेंगे. 2023 में इन महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी दी गई थी. हालांकि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की छुट्टी 11 अक्टूबर को दी गई है, लेकिन यह छुट्टी 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी में शामिल है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को कॉलेज बंद रहेंगे.

बता दें कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के कैलेंडर के लिए 30 नवंबर को तीन कुलपतियों की कमेटी का गठन हुआ था. इसमें पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और मुंगेर विश्वविद्यालय के तीनों कुलपतियों को शामिल किया गया था. तीनों की सहमति से कॉलेज में अवकाश की रिपोर्ट को राजभवन को सौंपा गया जिस पर विचार विमर्श करने के बाद राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर के आदेश पर राजभवन सचिवालय से 2024 का कैलेंडर जारी किया गया है.

किस-किस दिन रहेगी छुट्टी?

बिहार के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की कुल छुट्टी 89 दिनों की होगी. इनमें 77 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी और 12 रविवार शामिल हैं. 77 अतिरिक्त छुट्टी में 30 दिन गर्मी की छुट्टी होगी. इसके बाद लंबी छुट्टी 10 दिनों की दीपावली और छठ के लिए 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक रहेगी. क्रिसमस के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आठ दिनों की छुट्टी रहेगी.

इसके अलावा होली के लिए 24 से 27 मार्च और दुर्गा पूजा के लिए 10 से 13 अक्टूबर तक चार-चार दिनों की छुट्टी रहेगी. वहीं मुस्लिम के त्योहारों में ईद के लिए 11 और 12 अप्रैल जबकि मुहर्रम के लिए 17 और 18 जून को दो-दो दिनों की छुट्टी रहेगी. कैलेंडर में निर्देश दिया गया है कि चांद निकलने पर त्योहारों की गिनती होती है उस अनुसार छुट्टी में फेरबदल भी हो सकता है. गर्मी की 30 दिनों की छुट्टी प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं के लिए होगी जबकि कॉलेज कार्यालय कर्मचारियों के लिए या छुट्टी नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: 'ऊपर से दबाव मिला है...', किसने रोकी PM मोदी के गढ़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget