एक्सप्लोरर

Bihar News: 'नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त मिले राज्य कर्मी का दर्जा', विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

Bihar Vidhan Sabha Protest: प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि सरकारी स्कूलों की टाइमिंग जो अभी 9 से 5 बजे तक है उसे 10 से चार किया जाए. नियोजित शिक्षकों को अपने सुविधानुसार हस्तांतरण का अधिकार मिले.

पटना: बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार (20 फरवरी) को सत्र से पहले वाम दल के विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के फैसलों का विरोध किया. वाम दल के विधायक मांग कर रहे हैं कि नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त और बिना परीक्षा के राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए.

'नियोजित शिक्षकों पर हुआ मुकदमा वापस ले सरकार'

इतना ही नहीं बल्कि प्रदर्शन के दौरान यह भी मांग की गई कि सरकारी स्कूलों की टाइमिंग जो अभी 9 से 5 बजे तक है उसे 10 से चार किया जाए. सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को अपने सुविधानुसार हस्तांतरण का अधिकार मिले. यह भी कहा कि नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए सक्षमता परीक्षा नहीं देना चाहते इसलिए उन्होंने पटना में धरना-प्रदर्शन किया था. उस दौरान कई नियोजित शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज हुआ था उसको सरकार वापस ले.

पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी किया प्रदर्शन

उधर विधानसभा परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी प्रदर्शन किया. जब उनसे सवाल किया गया कि जब आप शिक्षा मंत्री थे तभी इस तरह का बयान केके पाठक की तरफ से आता था तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम 2:00 बजे के बाद अपना बयान देंगे.

माले विधायक संदीप सौरव क्या बोले?

उधर विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान माले विधायक संदीप सौरव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के लिए जो राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की बात है वह सरकार अच्छी तरह से जानती और समझती है. उनकी शर्तों पर भी बात हुई थी कि बिना परीक्षा के ही उनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन अब सरकार परीक्षा ले रही है तो उसमें भी कई प्रावधानों को अलग से लागू किया गया है जो कतई मंजूर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि तीन जिलों वाला जो फॉर्मूला है उसे भी वापस लिया जाए. 

 यह भी पढ़ें- 'जन विश्वास यात्रा' से पहले तेजस्वी का बड़ा बयान, माता-पिता और पत्नी का नाम लेते हुए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget