एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Train Blast: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी थी ट्रेन, अचानक हो गया धमाका, RPF जवान की मौत

Muzaffarpur News: वलसाड से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन आई थी. हादसे के वक्त कोच में यात्री नहीं थे नहीं तो और बड़ी घटना हो सकती थी. ट्रेन को यार्ड में ले जाने की तैयारी हो रही थी.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी वलसाड एक्सप्रेस (Valsad Express) में सोमवार (22 अप्रैल) की सुबह अचानक ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया. ब्लास्ट की घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई. ट्रेन के डिब्बे में अग्निशामक यंत्र के विस्फोट होने से हादसा हुआ है. घटना के बाद सुरक्षा में तैनात जवानों ने घायल कॉन्स्टेबल को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया.

ट्रेन से उतर चुके थे सभी यात्री

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह वलसाड से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन आई थी. ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी. सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एस-8 बोगी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. इसके बाद आग बुझाने के दौरान हुए ब्लास्ट में आरपीएफ जवान की मौत हो गई.

आरा के रहने वाला थे विनोद यादव

मृतक आरपीएफ जवान की पहचान विनोद कुमार के रूप में की गई है. विनोद यादव आरा के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. सुबह 6 बजकर 40 मिनट के आसपास की यह घटना बताई जा रही है.

आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. जांच की बात कही है. आरपीएफ के एक जवान ने कहा कि कोच एस-8 के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट हो गया था. आरपीएफ के जो जवान थे वो आग को बुझाने लगे. दो अग्निशामक यंत्र था. एक से आग को बुझा दिया गया. हालांकि थोड़ा-बहुत और रह गया होगा तो दूसरे वाले सिलेंडर से आग को बुझाने लगे तो वह ब्लास्ट कर गया. सिलेंडर का पिछला हिस्सा फट गया जिससे मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें- Nalanda Crime: नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मकई के खेत से शव बरामद, दोस्त फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget