एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मकई के खेत से शव बरामद, दोस्त फरार

Nalanda News: बिहारशरीफ में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. दो दिन बाद लाश मकई के खेत से बरामद हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Youth Murder In Nalanda: नालंद के बिहारशरीफ में सोमवार (22 अप्रैल) को एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों का कहना है कि शव को देखने से लगता है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. सिर बेरहमी से कूचा हुआ है और हाथ-पैर भी तोड़ा गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

मकई के खेत से मिला शव

पूरा मामला सोहसराय थाना इलाके का है. मृतक की पहचान सिंगारहाट मोहल्ला निवासी राजेश पासवान के पुत्र प्रामोद पासवान के रूप में हुई है. शव सुनसान इलाके में मकई के खेत से मिला है. सोमवार को कुछ लोग मकई के खेत की ओर गए थे, तभी शव पर नजर पड़ी. युवक पिछले दो दिनों से लापता था.

'ब्राउन शुगर का सेवन करता था युवक'

शव मिलने के बाद पुलिस ने वार्ड पार्षद के सहयोग से शव की पहचान की. युवक की मां बिहारशरीफ सदर अस्पताल में झाड़ू लगाने का काम करती है, हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में चर्चा है कि युवक और उसका दोस्त ब्राउन शुगर का सेवन करता था. उसी में विवाद हुआ होगा जिसके बाद इसे पीट-पीटकर हत्या कर शव को फेंका दिया गया है.

दोस्त के बुलाने पर घर से गया था

मृतक की मां ने बताया कि शनिवार को किसी काम से बेटे को उसके दोस्त ने बुलाया था. फिर वो वापस नही आया. वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई और दोस्त से पूछताछ की गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी तभी आज शव मकई के खेत में मिलने की सूचना मिली.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक की मां का आरोप है कि "दोस्त ही बुलाकर ले गया था फिर उसकी पीट पीटकर हत्या करके शव को फेंक दिया है." फिलहाल दोस्त फरार है. सोहसराय थाना प्रभारी राजमणि ने बताया कि "सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. शव पर जख्म के निशान हैं, पीट पीटकर हत्या की गई है, परिजनों से पूछताछ में दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया है. दोस्त फरार है. उसे तलाश किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Arrah News: आरा में शादी समारोह में दुल्हन के चाचा को मारी गोली, जातिसूचक गाना बजाने पर हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget