एक्सप्लोरर

BJP MLA Raju Singh: अपहरण मामले में फरार BJP विधायक के घर की होगी कुर्की, पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बीजेपी विधायक के घर के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंच कर इश्तेहार चस्पा किया और पेश होने की चेतावनी दी. राजू सिंह समेत सभी छह आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया गया है.

मुजफ्फरपुर: आरजेडी नेता तुलसी राय (RJD Leader Tulsi Rai) के अपहरण मामले में फंसे साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह (BJP MLA Raju Singh) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. मुजफ्फरपुर कोर्ट ने अपहरण मामले में साहेबगंज विधायक राजू सिंह के खिलाफ वारंट जारी करने के बाद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से कुर्की का आदेश दिया है. शुक्रवार (16 जून) को पुलिस ने कुर्की जब्ती को लेकर बीजेपी विधायक राजू सिंह के घर पर इश्तेहार चस्पा किया.

बीजेपी विधायक के घर के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस पहुंची. घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया और पेश होने की चेतावनी दी. घटना के संबंध में हेडक्वार्टर डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि पारू कांड संख्या 231/23 में न्यायालय के आदेश के बाद राजू सिंह समेत सभी छह आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया गया है. अगर आगे गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी विधायक राजू सिंह पर आरजेडी नेता तुलसी राय के अपहरण करने का आरोप है. विधायक पर कोल्ड स्टोरेज पर ले जाकर मारपीट का आरोप लगाया गया था. पारू थाने में केस दर्ज है. इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी और राजू सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने राजू सिंह के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी. इसके बाद से वो फरार चल रहे हैं.

छापेमारी के बाद पुलिस ने विधायक के यहां से दो वाहन को भी जब्त किया था. इस मामले में कोर्ट से राजू सिंह को राहत मिलती नहीं दिख रही है. फरार राजू सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी थी.

'...तो ये गलती बार-बार होगी'

राजू सिंह ने फेसबुक पर लिखा- "मैं रहूं या न रहूं साहेबगंज सुरक्षित रहना चाहिए. साहेबगंज के हक और हुकूक के लिए लड़ना अगर गलत है तो ये गलती बार-बार होगी हजार बार होगी...! साहेबगंज की सम्मानित जनता को मेरा नमस्कार. साहेबगंज के एक-एक व्यक्ति के मान-सम्मान की लड़ाई हम लड़ते रहे हैं! जिसका परिणामस्वरूप हमने स्व. मनन बाबू, भोला बाबू जैसे अभिभावकों को खोया है!"

यह भी पढ़ें- नीतीश के साथ-साथ अब तेजस्वी का भी प्रशांत किशोर ने बताया 'फ्यूचर', आने वाले चुनाव में क्या होगा? PK से जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget