एक्सप्लोरर

मोबाइल चोरी के आरोप में 12 साल के बच्चे की हत्या, परिजनों ने सड़क जामकर किया हंगामा

मृतक के परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या उनके पड़ोसी ने ही की है. उनका आरोप है कि पड़ोसी रबिन चौधरी और धरबिन चौधरी ने हत्या कर बच्चे के शव को पानी में गाड़ दिया था.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मोबाइल चोरी के आरोप में 12 साल के बच्चे की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के बकौर बिजलपुर गांव के वार्ड नं.04 की है, जहां शनिवार को नहर किनारे बच्चे का शव बरामद किया गया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है.

मोबाइल चोरी का लगा था आरोप

उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन पहले उनके पड़ोसी रबिन चौधरी की मोबाइल चोरी हो गयी थी, जिसका आरोप उन्होंने मृतक बच्चे पर लगाया था. इस बीच कल अचानक शिवजी चौधरी का 12 साल का बेटा दिलखुश कुमार गायब हो गया. परिजनों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला.

इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह एक नहर में बच्चे का शव गड़ा हुआ मिला. लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने बच्चे के शव को परसरमा बकोर पथ पर बकोर चौक के पास रख सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे.

पड़ोसियों ने ही घटना को दिया अंजाम

मृतक के परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या उनके पड़ोसी ने ही की है. उनका आरोप है कि पड़ोसी रबिन चौधरी और धरबिन चौधरी ने हत्या कर बच्चे के शव को पानी में गाड़ दिया था. फिलहाल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रबिन चौधरी, धरबिन चौधरी और उसकी मां सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है.

इधर, उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों को भी मौके पर पहुंचे एसडीपीओ, बीडीओ, एसडीओ सहित अन्य आलाधिकारी ने समझा बुझा कर शांत करा दिया है. वहीं, काफी मशक्कत से तकरीबन 4 घंटे बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में चाहिए था बच्चा, डिमांड पूरी करने के लिए प्रेमी ने जो किया वो जानकर आप हो जाएंगे हैरान मर्डर के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, हाथ में पिस्टल लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget