एक्सप्लोरर

बिहारः भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, 18 घंटे पहले दी सूचना फिर भी अलर्ट नहीं हुई पुलिस

इस मामले में बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने नहीं दिया कोई बयान, बंद कराने लगे मीडिया का कैमरा.लोगों के विरोध को देखकर गांव से भागे एसपी, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल किया तैनात.

बक्सरः जिले के मुरार थाना क्षेत्र के मनपा गांव में बुधवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक शुभम पांडेय पोखरहा गांव का रहने वाला था. गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. वहीं, बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह का भी गांव के लोगों ने विरोध किया.

घटना के संबंध में मृतक शुभम पांडेय के परिवार की एक महिला सदस्य ने कहा कि पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन फिर भी शुभम की हत्या हो गई. अब पुलिस से विश्वास उठ चुका है. पीड़ित परिवार का कहना था कि घटना के 18 घंटा पहले अपराधियों के आने की सूचना दी गई लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं दिखी. मुख्यमंत्री और डीजीपी से लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को परिवार वालों ने जान माल की गुहार के लिए आवेदन भी दिया है.

गांव में पुलिस बल को किया गया तैनात

इस मामले पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कोई बयान नहीं दिया और मीडिया का कैमरा बंद कराने लगे. लोगों का विरोध होता देख एसपी गांव से अचानक निकल गए. सूचना के बाद डुमरांव डीएसपी व पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन परिजन पुलिस पर ही आग बबूला होते दिखे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं दिया. डुमरांव डीएसपी और कई थानों की पुलिस पोखरहा गांव में कैंप करना पड़ा. गांव में स्थिति ना बिगड़े इसको देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है.

दो पक्षों के बीच 70 एकड़ भूमि का विवाद

बताया जाता है कि करीब साल पहले से ही दो पक्षों के बीच करीब 70 एकड़ भूमि को लेकर विवाद शुरू हुआ था. जमीन के लिए दोनों पक्षों ने मालिकाना हक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसमें एक पक्ष को उसका मालिकाना हक देते हुए उसपर खेती करने की कोर्ट ने इजाजत दे दी. इस फैसले के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग दबंगई दिखाते हुए जमीन पर कब्जा जमाने के हर संभव प्रयास में जुट गए. इसके लिए अभी तक कई बार गोलीबारी भी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- 

हाजीपुरः छत पर सो रहे पिता की सीने में गोली मारकर हत्या, सुसराल से शराब पीकर आया था बेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget