एक्सप्लोरर

हाजीपुरः छत पर सो रहे पिता की सीने में गोली मारकर हत्या, सुसराल से शराब पीकर आया था बेटा

राघोपुर थाना क्षेत्र की मलिकपुर पंचायत का मामला, मंगलवार की रात घटना को दिया गया अंजाम.मंगलवार को ही ससुराल से आया था बड़ा बेटा, प्राथमिकी दर्ज कर बेटे की तलाश कर रही पुलिस.

हाजीपुर: एक कलयुगी बेटे ने छत पर रात में सो रहे पिता की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. मामला राघोपुर थाना क्षेत्र की मलिकपुर पंचायत का है जहां बीते मंगलवार की रात करीब पौने दस बजे पारिवारिक विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान भोला खलीफा के रूप में हुई है.

वहीं, घटना के बाद मृतक भोला खलीफा के बेटे और चश्मदीद समीर के बयान पर मिराज उर्फ लाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सूचना पर पहुंचे घटनास्थल पर राघोपुर थाना के एसआई महेश्वरी साह ने पहुंचकर मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंदेर ने कहा कि मृतक के बेटे और चश्मदीद समीर के बयान पर मिराज उर्फ लाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

पिता के साथ छत पर सो रहा छोटा बेटा

जानकारी के अनुसार, भोला खलीफा और उसकी पत्नी शहनाज खलीफा के बीच पहले से विवाद था. भोला बराबर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था जिसको लेकर उसके बड़े बेटे मिराज उर्फ ललिया नाराज था. मंगलवार की सुबह मिराज अपने ससुराल से घर आया था और शराब पी थी. उसी दिन रात में उसने घर की छत पर सो रहे पिता भोला के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय पिता के बगल में सो रहे छोटे बेटे समीर ने ललिया को पकड़ने की कोशिश की तो उसने समीर को गोली मारने की धमकी दी और पिस्टल दिखाकर भाग गया.

पुलिस से पहले भी की थी मारपीट की शिकायत

बताया जा रहा है कि भोला के खिलाफ उसकी पत्नी शहनाज खलीफा ने बीते कुछ दिनों पहले मारपीट का आरोप लगाकर राघोपुर थाने में शिकायत की थी. जिसपर पुलिस ने पंचायत के मुखिया के दरवाजे पर भोला खलीफा को बुलाकर डांट फटकार लगाई थी जिसके बाद मामला शांत हो गया था.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो की मौत, छह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget