एक्सप्लोरर

दरभंगा में छठ की रात युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Darbhanga Crime : दरभंगा में छठ पर्व की रात भोज के दौरान विवाद में बीच-बचाव कर रहे युवक संतोष यादव की नशे में धुत युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

छठ पर्व की खुशियों के बीच दरभंगा में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. धोई नवटोली वार्ड संख्या 13 में रहने वाले 22 वर्षीय संतोष कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात ने न सिर्फ शहर में सनसनी फैला दी बल्कि त्योहार की रात मातम में बदल गई.

इधर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है. पुलिस ने पीड़ित परिवार का आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

संतोष कुमार यादव जो स्वर्गीय मुकेश कुमार यादव के पुत्र थे. धोई पीपर चौक के पास स्थित ठाकुर कोचिंग सेंटर के सामने आयोजित भोज में शामिल होने गए थे. बताया जाता है कि भोज के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा करने लगे. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बदतमीजी और मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान संतोष यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और किसी तरह विवाद को शांत कराया.

जानकारी के अनुसार, जब माहौल थोड़ा शांत हुआ और संतोष वहां से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी वे रास्ते में उन ही नशे में धुत युवकों के निशाने पर आ गए. आरोप है कि युवकों ने बाइक से ओवरटेक करते हुए संतोष पर तीन गोलियां दाग दीं. गोलियां लगते ही संतोष गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया. संतोष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चश्मदीदों से पूछताछ की. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला आपसी विवाद और नशे की हालत में हुई झड़प का परिणाम प्रतीत होता है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

छठ जैसे पवित्र पर्व पर हुई इस हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
अमित शाह की गैरहाजिरी पर खरगे का हमला, बिहार के मंत्री ने पलटवार कर कहा- ‘कांग्रेस के एजेंडे में छात्र-युवा नहीं’
अमित शाह की गैरहाजिरी पर खरगे का हमला, बिहार के मंत्री ने पलटवार कर कहा- ‘कांग्रेस के एजेंडे में छात्र-युवा नहीं’

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget