एक्सप्लोरर

Bihar News: मुंगेर में पुलिस और STF ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Munger News: मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मंदारे पहाड़ी इलाके में पांच मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया किया गया. साथ ही एक व्यक्ति मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया गया.

Munger Crime News: मुंगेर (Munger) पुलिस और एसटीएफ (STF) ने जिले में लगातार अवैध हथियार निर्माण को लेकर छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में मुंगेर पुलिस ने एसटीएफ के साथ एक संयुक्त छापेमारी के दौरान पांच अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. साथ ही वहां से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित पिस्टल सहित हथियार बनाने का सामन बरामद किया है.

दरअसल, मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी को सुचना मिली की मंदारे पहाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने अवैध हथियार की मिनी गन फैक्ट्री खोल रखी है. वहां अवैध तरिके से अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है. इस सूचना के बाद एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर नक्सल एससपी अभियान कुणाल कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह और शामपुर थानध्यक्ष रंजीत कुमार सहित टीम ने मंदारे पहाड़ी इलाके में शैडो ऑपरेशन चलाया. 

मुंगेर में अवैध हथियार की फैक्ट्री का खुलासा
इस दौरान यहां पर कुछ लोग अवैध हथियार का निर्माण कर रहे थे. एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मंदारे पहाड़ी इलाके में पांच मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया किया गया. साथ ही वहां से पांच देशी पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, पांच बेस मशीन, एक बैरल, सात निर्मित मैगजीन, एक ड्रील मशीन, सात अर्धनिर्मित मैगजीन, 20 पीतल की पट्टी, चार जिन्दा कारतूस, हथोड़ी, हेक्सा ब्लेड और रेती सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के समान भी बरामद किया गया.

मुंगेर पुलिस एसपी ने क्या कहा
एसपी ने बताया कि पुलिस को देख और अंधेर का फायदा उठाकर चार लोग फरार हो गए. एक व्यक्ति मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किए हैं. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जाहिद ने पूछताछ में बताया कि एक पिस्टल बनाने के लिए उसे पांच हजार रुपये मिलते हैं और वो 25 से 35 हजार में बाजार में बिकता है.

एसपी ने बताया कि जल्द ही उससे और भी कई सुराग मिलेंगे कि वो हथियार बनाकर किसे देता है. साथ ही उन्होंने कहा कि फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि ठंड के मौसम में बदमाश अवैध हथियारों का निर्माण अवैध करते हैं, मगर मुंगेर पुलिस जिले के हर जगह अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. 

 ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: अब टीवी रीचार्ज कराना भी खतरे से खाली नहीं! 1500 रुपये भरने के चक्कर में 2 लाख की चपत, ऐसे हुई ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget