एक्सप्लोरर

Bihar News: मुंगेर में ड्यूटी जाने के दौरान आईटीसी कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, हत्या के बाद इलाके में सनसनी

Munger News: मामला पूरब सराय ओपी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान ब्रह्मस्थान वार्ड नंबर 17 निवासी प्रेम कुमार सिंह के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

मुंगेर: जिले पूरब सराय ओपी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान में बदमाशों ने रविवार की सुबह आईटीसी कर्मी प्रेम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या (Munger News) कर दी. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आनन-फानन में घायल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- पुलिस

मृतक के परिजन के अनुसार रोजाना की तरह सुबह 6:00 बजे अपने घर पूरब सराय ब्रह्मस्थान वार्ड नंबर 17 से आईटीसी कंपनी के कर्मी ड्यूटी जा रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने गोली मार दी. आनन-फानन में नेशनल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से आपसी दुश्मनी नहीं थी. मृतक का एक पुत्र है. वहीं, इस घटना को लेकर कोतवाली थाने के थानेदार डीके पांडे ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

'बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है'

वहीं, इस घटना के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अफसर शमशी मृतक के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज 2 का आगमन हो गया है. दो दिन पूर्व मुंगेर के केमखा निवासी पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी थी. इस घटना में पिता की मौत हो गई थी. आज सुबह अपराधियों ने एक आईटीसी कर्मी प्रेम नरायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर दोषियों पर कारवाई हो. मृतक के परिजनों को उन्होंने सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha: बिहार में JDU को 2005 में क्यों मिला था लोगों का समर्थन? उपेंद्र कुशवाहा किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget