एक्सप्लोरर

Munger News: मुंगेर में कूड़े के ढेर पर मिला हैंड ग्रेनेड, मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर बम देख मची अफरातफरी

Munger Hand Graned Bomb: मुंगेर शहर के वार्ड नंबर 19 का मामला है. रायसर टोला स्थित कूड़े के ढेर पर बम फेंका हुआ था. मुंगेर में चौथे चरण में मतदान होना है.

Munger Bomb News: लोकसभा चुनाव के बीच मुंगेर में सोमवार (06 मई) को बम मिलने से हड़कंप मच गया. जैसे ही पता चला कि हैंड ग्रेनेड बम फेंका हुआ है तो लोगों में अफरातफरी मच गई. शहर के वार्ड नंबर 19 का मामला है. रायसर टोला स्थित कूड़े के ढेर पर बम फेंका हुआ था. सूचना मिलने के बाद वासुदेवपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बम स्क्वायड को बुलाया गया. करीब दो घंटे के बाद टीम पहुंची और उस हैंड ग्रेनेड को अपने साथ एक बॉक्स में रखकर चल गई.

वार्ड नंबर 19 के प्रतिनिधि साइन राजा उर्फ चिंटू ने कहा, "हमें वार्ड के लोगों ने फोन पर बताया कि कूड़े पर एक हैंड ग्रेनेड फेंका हुआ है. हम लोग पंहुचे तो पता चला कि एक बच्चा कूड़े के ढेर पर कूड़ा चुनने के दौरान पेशाब करने लगा तभी उसकी नजर हैंड ग्रेनेड पर गई और वह बम-बम कहकर चिल्लाने लगा. इसके बाद लोग जुटे."

वहीं रौसद नामक महिला ने कहा कि काफी जोड़ से हल्ला हुआ कि बम मिला है. वह घर से बाहर आई तो उसने देखा कि कूड़े के ढेड़ के पास काफी भीड़ है. आगे जाकर देखा तो सही में बम कूड़े के ढेर पर पड़ा हुआ था.

एसडीपीओ राजेश कुमार ने कही कार्रवाई की बात

घटना की जानकारी जब सदर एसडीपीओ राजेश कुमार को मिली तो खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वासुदेवपुर थाना इलाके में एक कूड़े के ढेर में से हैंड ग्रेनेड मिला है. बम स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. बम को टीम ने अपने कब्जा में ले लिया. पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी.

बता दें कि मुंगेर लोकसभा हॉट सीट है. यहां से जेडीयू के सांसद ललन सिंह एक बार फिर से मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी आरजेडी से चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में चुनावी माहौल के बीच मुंगेर में बम मिलने से हड़कंप मचा है. मुंगेर सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान है.

यह भी पढे़ं- Supaul News: सुपौल में निर्दलीय प्रत्याशी को रात में उठा ले गए, फंदे से लटकाकर पिटाई की, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget