एक्सप्लोरर

बिहार NDA में जारी 'घमासान' पर मुकेश सहनी का आया रिएक्शन, ट्वीट कर VIP सुप्रीमो ने दी नसीहत

हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी पिछले काफी समय से बीजेपी पर हमलावर हैं. बुधवार को उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी के कुछ नेता अपनी बयानबाजी से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.

पटना: कोरोना काल में जनता की परेशानियों को सुलझाते हुए बिहार एनडीए के नेता आपस में ही उलझ गए हैं. स्थिति ऐसी है कि मांझी की पार्टी हम ने बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए एनडीए में कॉर्डिनेशन कमिटी के गठन की मांग कर दी है. इस बात पर मांझी की पार्टी हम और बीजेपी के नेताओं के बीच खींचतान जारी है. वहीं, जेडीयू भी मांझी की मांग को बेवजह बताते हुए बीजेपी के पक्ष में नजर आ रही है. 

मुकेश सहनी ने ट्वीट कर कही ये बात

बिहार एनडीए में जारी इसी घमशान पर गुरुवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का रिएक्शन आया है. एनडीए गठबंधन का हिस्सा मुकेश सहनी ने गठबंधन की सभी पार्टियों को मिलजुल कर रहने की नसीहत दी है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " एनडीए गठबंधन के साथीगण से अनुरोध है कि अनावश्यक बयानबाजी से बचें और हम सब मिलकर बिहार की जनता से किए गए 19 लाख रोजगार के वादा पर काम करें."

 

मालूम हो कि हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी पिछले काफी समय से बीजेपी पर हमलावर हैं. इसी क्रम में बुधवार को उनकी पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी के कुछ नेता अपनी बयानबाजी से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. वे सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके विपक्ष को बोलने का मौका दे रहे हैं. ऐसे में हालात और खराब न हों, इसके लिए एनडीए में समन्‍वय समिति बनाने की जरूरत है. 

बीजेपी ने किया था पलटवार

हम प्रवक्तता के इस बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि सरकार बहुत ही बेहतर समन्वय के साथ चल रही है. भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है. दूसरी बड़ी पार्टी जेडीयू है और उसी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. जो लोग समन्वय की बात कर रहे हैं वो कहीं ना कहीं भ्रम पैदा करना चाहते हैं. बेहतर समन्वय के साथ जब सरकार चल रही है तो इस प्रकार का भ्रम पैदा करने वाले लोग बेनकाब हो जाएंगे. 

अक्सर बयानबाजी करते हैं नेता

बता दें कि बीजेपी और हम में ही नहीं, जेडीयू और बीजेपी में खींचतान चल रही है. बीते दिनों टुन्ना पांडेय के बयान को लेकर दोनों पार्टियों के नेता आमने-सामने आ गए थे. जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से पब्लिक प्लेटफार्म पर टुन्ना पांडेय पर कार्रवाई करने की मांग की थी. साथ ही बीजेपी नेताओं के रवैये पर नाराजगी भी जाहिर की थी. इधर, बीजेपी के नेताओं को भी कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए देखा जाता है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः मदरसों को लेकर दिए बयान पर मांझी ने BJP को घेरा, कहा- ऐसी मानसिकता से निकलिए भाई!

बिहारः मुजफ्फरपुर में AES से एक और बच्चे की मौत, SKMCH में अभी चार बच्चों का चल रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget