एक्सप्लोरर

बिहारः चिराग पासवान के जैसा ना हो जाए मुकेश सहनी का हाल, JDU सांसद ने कहा- ना बदलें मार्ग

जेडीयू सांसद ने कहा कि गठबंधन में जिसके जितने विधायक हैं, उसकी उतनी भागीदारी एनडीए में है. नीतीश कुमार सबकी बात सुनते हैं, उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी.

पटनाः वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी के एक बयान पर जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी अलग राह पर चले तो उनका भी हाल चिराग पासवा के जैसा हो जाएगा. मीडिया से बात करते हुए सुनील कुमार ने कहा कि चिराग पासवान ने मार्ग बदला तो सारे सांसद उनके खिलाफ हो गए. अगर मुकेश सहनी भी ऐसा करेंगे तो सभी विधायक एनडीए में रह जाएंगे और वीआईपी के मुखिया का हाल चिराग पासवान वाला हो जाएगा.

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जुड़ी है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिसके जितने विधायक हैं, उसकी उतनी भागीदारी एनडीए में है. कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार सबकी बात सुनते हैं, उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी.

मुकेश सहनी ने एनडीए की बैठक का किया था बहिष्कार

पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री व वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीते सोमवार को एनडीए की बैठक का बहिष्कार कर दिया था. कहा था कि उन्होंने एनडीए की बैठक का बहिष्कार इसलिए किया है क्योंकि यहां विधायकों और मंत्रियों की बात नहीं सुनी जाती है. वह एनडीए का हिस्सा हैं और बात रखने का उन्हें पूरा हक है.

यूपी में मूर्ति स्थापित नहीं किए जाने से बीजेपी से नाराज

बता दें कि सहनी की पार्टी यूपी के लखनऊ और वाराणसी सहित तमाम बड़े शहरों में फूलन देवी की प्रतिमा स्‍थापित करना चाहती थी. इस सिलसिले में जब सहनी वाराणसी पहुंचे तो वहां उन्‍हें एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया और दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेज दिया गया. मुकेश सहनी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ सबका विकास और हम एक मूर्ति लगाने गए तो रोका गया.

एनडीए की बैठक में हमारी बात नहीं सुनी जाती है तो हमें और जीतन राम मांझी को मिलकर सोचना है कि आखिर हमारी बात क्यों नहीं सुनी जा रही है. हालांकि इस बयान के बाद अगले दिन मंगलवार को उनके तेवड़ कम हो गए. यूपी में हुए प्रकरण के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि उनकी नीतीश कुमार सरकार से कोई शिकायत नहीं है. एनडीए को लेकर थोड़ा मसला है, जिसे जल्द हल कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: 15 अगस्त को CM बनकर तेजस्वी फहराएंगे झंडा, RJD के विधायक के दावे से मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget