एक्सप्लोरर

Jitan Sahani Murder: जीतन सहनी हत्याकांड को लेकर नित्यानंद राय और विजय कुमार सिंह का RJD पर पलटवार, जानें क्या कहा?

Mukesh Sahani Father Murder: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड को लेकर आरजेडी लगातार नीतीश सरकार को घेर रही है. इस पर मंत्री नित्यानंद राय और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह ने पलटवार किया है.

Mukesh Sahani Father Killed: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने दुख जताया है. विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने पर नित्यानंद राय ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हम लोग मुकेश साहनी के साथ हैं पुलिस अपराधियों के तक पहुंच चुकी है कार्रवाई की जा रही है. सरकार गंभीरता से इस विषय को लेकर कार्य कर रही है. पटना एयरपोर्ट पर बुधवार (17 जुलाई) को दोनों नेताओं ने बयान दिया है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा कि अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. एसआईटी का गठन हो चुका है और अपराधी लगभग घेरे में आ चुके है. मुकेश साहनी के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा.

'अपराध को जन्म देने वाली आरजेडी की सरकार थी'

विपक्ष की ओर से बिहार में अपराध को लेकर सवाल खड़ा करने पर नित्यानंद राय ने कहा अपराध को जन्म देने वाली सरकार आरजेडी थी जिसने 15 साल तक शासन किया. उस शासनकाल को जंगल राज के नाम से जाना जाता है. उनकी सरकार के मंत्रियों के बंगले से अपराध की योजना बनाई जाती थी. अपराधी वहां संरक्षण लेते थे, अपराध और भय के कारण सबसे ज्यादा पलायन हुआ तब आरजेडी की सरकार थी. आज एनडीए की सरकार में कहीं अपराध हो जाता है तो अपराधी पकड़े जाते हैं. अपराधियों को कोर्ट से सजा मिलती है. वहीं सारण में ट्रिपल मर्डर, गोपालगंज में गैंगरेप, मोतिहारी में डबल मर्डर पर उन्होंने कहा कि अपराधी अपराध करते हैं. नीतीश सरकार में उसे सजा मिलती है.

'अपराधियों को आरजेडी का संरक्षण प्राप्त'

जीतन सहनी की हत्या, सारण में ट्रिपल मर्डर, मोतिहारी में डबल मर्डर और गोपालगंज में नाबालिग से गैंगरेप की घटनाओं पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कानून अपना काम कर रहा है. इस तरह के लोगों को बक्शा नहीं जाएगा. अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है और आगे भी होती रहेगी. वहीं उन्होंने कहा कि अपराधियों को आरजेडी का संरक्षण प्राप्त है. आरजेडी के लोगों पर आज भी कार्रवाई हो रही है जब अपराधियों की जांच की जाएगी कि तो पता चल जाएगा कि किसका संबंध किससे ज्यादा है. कानून पूरी तरह से अपना काम करेगा.

यह भी पढ़ें: जगदानंद सिंह ने दोबारा जारी किया लेटर, पार्टी के इन 2 नेताओं को किया OUT, प्रशांत किशोर से जुड़े थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget