एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: क्या NDA में वीआईपी का जाना हो गया है तय? दिल्ली जाने से पहले मुकेश सहनी ने दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Elections 2024: बिहार की राजनीतिक चर्चा में कहा जा रहा है कि मुकेश सहनी एनडीए के साथ जा सकते हैं. वहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सब कुछ दिल्ली से ही होना है. 

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने दिल्ली रवाना होने से पहले रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की. कहा कि दिल्ली आना जाना लगा रहता है. आप लोग भी जानते हैं चुनाव का समय है, आचार संहिता लागू होने वाला है. बहुत सारी बातें और विचार होता है तो दिल्ली जाने से आसान हो जाता है. सब कुछ दिल्ली से ही होना है. 

बिहार में अपना स्थान रखती है वीआईपी- मुकेश सहनी 

मुकेश सहनी ने कहा कि बहुत सारा निजी और व्यक्तिगत काम होता है उसको लेकर के भी हम दिल्ली जा रहे हैं. ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बिहार में वीआईपी अपना स्थान रखती है. बात करें पिछले उपचुनाव को लेकर के तो कुढ़नी हो या बोचहां अपना अच्छा ताकत रखती है जो हमारे दुश्मन होते हैं उसको हम टारगेट कर देते हैं तो वह चुनाव हार जाते हैं. निश्चित तौर पर जिनको ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीट जीतनी है उसको वीआईपी की जरूरत है. 

'कई राज्य में निषाद समाज को आरक्षण है'

आगे वीआईपी प्रमुख ने कहा कि हमारा भी एजेंडा है कि हम क्यों राजनीति करें? हमारी बात को जो सहमति देगा और हमारी जो मांग को मानेगा निश्चित तौर पर हम उसके साथ गठबंधन करेंगे. देश में सरकार के साथ रहकर काम करें. विभिन्न राज्य में जब निषाद समाज को आरक्षण है तो बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड में क्यों नहीं है? जो हमारी मांग को मान लेगा चाहे वह एनडीए हो या 'इंडिया' गठबंधन उसके साथ गठबंधन करेंगे. निश्चित तौर पर हमारी सरकार बनेगी तो जो हम बात कह रहे हैं उस पर कम भी करेंगे.

सहनी की हो सकती है अमित शाह से मुलाकात 

सहनी ने कहा कि जो हमारी बात से सहमति नहीं देगा हम उसके साथ गठबंधन नहीं करेंगे. पूरी मजबूती के साथ हम संकल्प यात्रा निकाले थे और पूरी मजबूती से बिहार यूपी और झारखंड में हम लोग हैं आने वाले समय में वीआईपी पार्टी का ताकत दिखेगी. जब उनसे सवाल किया गया अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे तो इसको लेकर के उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जो हमारी बात को मानेंगे हम उसके साथ गठबंधन करेंगे. बहुत सारे नेता हैं जो चाहते हैं कि विकासशील इंसान पार्टी हमारे साथ आए.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: टीएमसी की लिस्ट में बिहार के दो धुरंधरों को मिला मौका, 'दीदी' ने इन पर जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget