एक्सप्लोरर

पप्पू के निशाने पर 'यादव' समाज! तेजस्वी के साथ-साथ चिराग पासवान पर भी हमला, क्यों भड़के पूर्णिया सांसद?

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव रविवार को गोपालगंज पहुंचे थे. शनिवार को यहां उचकागांव में अरविंद यादव नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. सूचना मिलने के बाद वे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे.

Pappu Yadav News: गोपालगंज के उचकागांव में बीते शनिवार को बदमाशों ने अरविंद यादव नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सूचना मिलने पर रविवार (19 जनवरी) को गोपालगंज पहुंचे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस मौके पर पप्पू यादव ने गोपालगंज, सीवान और छपरा के यादव समाज पर जमकर बरसे. कहने लगे कि हम कुछ भी कहेंगे तो यादव समाज में मेरी बात तो सुनेंगे नहीं, वह उन्हीं की सुनेंगे जो कभी देखने भी नहीं आते हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि हमारे कुछ करने से क्या गोपालगंज में हत्या खत्म हो जाएगी? यह लोग वोट तो अपने-अपने जात को देते हैं. अपराधियों को टिकट दिया जाएगा और वोट यह लोग उसको दे ही देंगे. वोट कोई लालू यादव को दे देगा तो कोई किसी और को देगा. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव वोट के लिए कहीं नहीं जाता है.

बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा, "हमको पता नहीं है कि गोपालगंज का यादव और कहां-कहां का यादव किसको वोट देता है. इतना बड़ा जयप्रकाश हत्याकांड हुआ कोई आया क्या? ड्रामा करके चले गए." उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि इतनी बड़ी-बड़ी घटना घट जाती है कहीं जाते भी हैं क्या? बिना संवेदना के ही पूरा यादव उनको वोट देता है तो वह कहीं क्यों जाएंगे?

'शूटर को आप एमएलए-एमपी बनाना चाहते हैं'

केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान पर भी बिना नाम लिए पप्पू यादव ने हमला किया. कहा कि सीवान-गोपालगंज में जो चुनाव लड़ते हैं वह महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस हैं क्या? ये हेलीकॉप्टर से आते हैं पार्टी में जॉइन कराने के लिए. यह जितने बड़े-बड़े शूटर हैं इनको आप एमएलए-एमपी बनाना चाहते हैं. गोपालगंज, सीवान और छपरा की जो राजनीतिक परिभाषा है वह हम जानते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि 31 मार्च (2024) के बाद जितनी भी हत्या हुई है उसको हम लोकसभा में उठाएंगे और चाहेंगे कि सीबीआई जांच हो. अरविंद यादव की हत्या में बड़ा गैंग है. इसके लिए हम मुख्यमंत्री से मिलकर एसआईटी से जांच कराने का आग्रह करेंगे.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हत्या, फ्लिपकार्ट के गोदाम में घुसे 9 बदमाश, कर्मचारी को ठोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget