एक्सप्लोरर

'सूत्र ही तो सब कुछ है', पप्पू यादव का तेजस्वी को जवाब, चुनाव आयोग को बताया धृतराष्ट्र

MP Pappu Yadav: पप्पू यादव ने कहा कि, "चुनाव आयोग धृतराष्ट्र तो हो ही गया है. ना वे सुप्रीम कोर्ट की सलाह मान रहे हैं ना संविधान को मान रहे हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान "हम ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं" पर सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक तरह से तेजस्वी यादव के बयान को गलत ठहराया और कहा कि "सूत्र पर ही तो सब कुछ होता है." इसे तो मानना ही पड़ेगा. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि आप चुनाव आयोग को लेकर गंभीर नहीं हैं. 

पूर्णिया सांसद का चुनाव आयोग पर हमला

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने ये भी कहा कि, "चुनाव आयोग धृतराष्ट्र तो हो ही गया है. ना वे सुप्रीम कोर्ट की सलाह मान रहे हैं ना संविधान को मान रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सलाह दी और साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर आप ये तय नहीं कर सकते हैं कि कौन भारतीय है कौन नहीं। संविधान के तहत काम करिए और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज को शामिल करिए."

दरअसल चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को सूत्रों के हवाले से कहा था कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की आशंका है. इसी के जवाब में तेजस्वी ने कहा था कि ये खबर कहां से आई है? "सूत्र ऐसा कह रहे हैं. ये वही सूत्र हैं जिन्होंने पाकिस्तान पर कब्जा किया था. हम ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं." 

तेजस्वी यादव अपने बयान पर कायम

तेजस्वी यादव अपने बयान पर अभी भी कायम हैं, उन्होंने फिर कहा है कि 'सूत्र' को 'मूत्र' नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे...?" हर बार उन्हें खंडन जारी करना पड़ता है और माफी मांगनी पड़ती है. ये समाज में गलत अफवाह फैलाते हैं, ये वेस्ट ही तो है. इससे दुर्गंध आती है. इसलिए हम ऐसे सूत्र को और क्या कहेंगे? हालांकि तेजस्वी यादव के इस बयान पर चौतरफा निंदा हो रही है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'मूत्र' नहीं तो क्या बोलेंगे...?', तेजस्वी यादव बोले- हर बार उन्हें माफी मांगनी पड़ती है

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget