एक्सप्लोरर

Modi Government 3.0: 'अगर नीतीश साथ नहीं होते तो...,' दिल्ली से लौटते ही JDU सांसद ने कहा- 'हमने गठबंधन धर्म निभाया' 

Modi Government 3.0: सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है, कहा वो सरकार बनाने का ख्वाब देखते रहे, साथ ही विशेष राज्य के दर्जे पर भी बात की.

MP Devesh Chandra Thakur: सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सोमवार (10 जून) को दिल्ली से पटना पहुंचे पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों को सरकार बनाने के लिए सपना देखने दीजिए सरकार 5 साल तक चलेगी. उन्होंने कहा कि सपना देखें कोई बुरी बात नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को किसी भी हालत में विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. 

एनडीए सरकार पर बोले देवेश चंद्र ठाकुर

देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हमारी पुरानी मांग है और यह मिलना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद दिया, जिनके नेतृत्व में जेडीयू ने चुनाव लड़ा. नीतीश फैक्टर ही है, जिससे एनडीए को बिहार में इतनी बड़ी सफलता मिली है. आज बिहार के गांव-गांव में यही चर्चा है अगर नीतीश साथ नहीं होते तो एनडीए गठबंधन की हालत बहुत खराब होती. एनडीए सरकार बनने से देश को फायदा होगा. 

'इंडि एलायंस से पीएम का ऑफर मिला था'

उन्होंने कहा कि हमारी मांग विशेष राज्य के दर्जा और विशेष पैकेज जरूर पूरी होगी. 2020 के चुनावी परिणाम के बाद भी नीतीश कुमार का ही चेहरा सबसे मजबूत था. अगले साल 2025 का विधानसभा उनके ही नेतृत्व में लड़ेंगे. देवेश चंद्र ठाकुर ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार को को इंडि एलायंस की तरफ से पीएम बनने का ऑफर मिला था, लेकिन हमने गठबंधन धर्म निभाया. सीतामढ़ी का रीगा चीनी मिल शुरू करवाना है. सीतामढ़ी में रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी. केंद्र सरकार से जुड़ी हर एक योजना का लाभ सीतामढ़ी को मिलेगा.

बता दें कि चुनाव में जीत के बाद सीएम नीतीश ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो एनडीए से साथ हैं और सरकार को पूरा सहयोग करेंगे. हालांकि कई अटकलें भी लगाई गईं कि वो इंडिया गठबंधन के साथ मिल सकते हैं, लेकिन तमाम अफवाहों को गलत साबित कर नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए सरकार का हिस्सा बन गए हैं और एनडीए सरकार में जेडीयू के 2 सांसद को जगह मिली है. बिहार से कुल 8 मंत्री बनाए गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'राजपूत समाज के साथ ऐसा बर्ताव और छलावा क्यों? पवन राठौर की चेतावनी- 'बिहार की राजनीति में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget