एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill Protest: वक्फ बोर्ड बिल पर क्या बोले चंद्रशेखर आजाद? 'जिसके अधिकारों पर…'

MP Chandrashekhar Azad: बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने जिस तरह का जंगलराज है, उस जंगलराज का अंत सुनिश्चित है. चुनाव को लेकर भी तैयारी पर बयान दिया है.

Waqf Amendment Bill Protest: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर जारी मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर हमला किया. बुधवार (26 मार्च, 2025) को उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिसके अधिकारों पर अतिक्रमण होगा, हमला होगा वो अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगा.

'लोकतंत्र में संविधान में विरोध करने का अधिकार दिया है'

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "हम जन वर्गों की राजनीति करते हैं बहुजन समाज की, कमजोर वर्गों की, उनके अधिकारों पर हमले हो रहे हैं, हमलों को रोकने के लिए लोकतंत्र में संविधान में विरोध करने का अधिकार दिया है. उसी के प्रयोग करने के लिए आज हमलोग यहां आए हैं." 

'जिस पर हंसी भी आती है और ये भी एहसास भी होता है...'

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि उनके (मुस्लिमों के) कब्रिस्तान, उनके ईदगाह, उनके खानकाह, उनकी जो विरासत है उनको छीनकर फिर थमाने की बात सरकार करती है, एक ऐसा मजाक है जिस पर हंसी भी आती है और ये भी एहसास भी होता है कि सरकार जो है किस तरह से मजाक उड़ाने का काम करती है.

जंगलराज का अंत सुनिश्चित: बोले सांसद चंद्रशेखर आजाद

बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कितनी घटनाएं, रेप और हत्या यहां एससी-एसटी और ओबीसी के साथ होती है. जिस तरह का जंगलराज है, उस जंगलराज का अंत सुनिश्चित है. बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव है. इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "आजाद समाज पार्टी लगातार चुनाव पर काम कर रही है. हमारे प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम सब लोग मैदान में है. बहुत जल्द हम लोग रणनीति को सामने रखेंगे."

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी का विवादित बयान, वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ धरना देने वालों को बताया कठमुल्ला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget