एक्सप्लोरर

आराः महिला और युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं

आरा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों का यह मामला है. पहली घटना नवादा थाना के अनाइठ मठिया मोहल्ले का है, जबकि दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र का है. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

आराः शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक और एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. पहली घटना नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया मोहल्ले का है. यहां घर में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ. वहीं, दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-1 की है जहां शनिवार की दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इन दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद से परिजनों में शोक है.

नवादा थाना क्षेत्र में हुई घटना की सूचना मिलने के बाद थाना इंचार्ज संजीव कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. मृतक टाउन थाना क्षेत्र के महादेवा रोड निवासी राज किशोर प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया मोहल्ले में किराए पर अपने परिवार के साथ रहता था. वह बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था. लॉकडाउन के कारण एक साल से यहीं रहता था.

युवक के पिता राज किशोर प्रसाद ने बताया कि वह 6 दिनों से घर से लापता था और बराबर घर से बाहर रहता था. इसके कारण उन्होंने खोजबीन नहीं की. उन्होंने सोचा कि वह बेंगलुरु चला गया होगा, लेकिन शनिवार की दोपहर जब बदबूदार गंध आने लगी तब परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो वह गले में रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

आरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-1 में शनिवार की दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. मृतका टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर एक निवासी सुमित कुमार की 21 वर्षीया पत्नी गुड़िया कुमारी है.

घटना के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर जब घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे और गुड़िया चूल्हे पर खाना बना रही थी. इसी बीच वह अचानक से उठी और कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी. महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 136 कोरोना संक्रमित, सात जिलों में तो एक भी नए मामले नहीं

Covid Special Trains: पूर्व मध्य रेलवे शुरू करने जा रही गरीब रथ समेत 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव मंजूर, इन फैसलों से जनता को मिलेगा सीधा लाभ
बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव मंजूर, इन फैसलों से जनता को मिलेगा सीधा लाभ
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम

Embed widget