एक्सप्लोरर

बिहारः आरा में हथियारबंद अपराधियों ने बालू कारोबारी को गोलियों से भूना, टहलने निकला था युवक

टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम.परिजनों ने कहा- किसी से कोई दुश्मनी नहीं, एसडीपीओ ने जांच के लिए बनाई एक टीम.

आराः शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोड़ पर हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने रविवार की सुबह एक बालू कारोबारी को गोलियों से भून दिया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में लोग लेकर जा रहे थे कि रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया.

बालू कारोबारी को एक-एक कर काफी करीब से पांच गोली मारी गई थी. उसे एक गोली दाएं साइड कनपटी में और दूसरी गोली बाएं साइड सीने में लगी थी. रविवार अल सुबह हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. शव की पहचान 36 वर्षीय राजू यादव के रूप में की गई है. वह अहिर पुरवा मोहल्ला का रहने वाला था.

रोज की तरह टहलने के लिए निकला था युवक

सूचना मिलते ही टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. मृतक राजू के चाचा सुशील कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह रविवार की सुबह भी टहलने के लिए निकला था. इसी दौरान उसे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी थी.

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक ला रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. फिर भी परिजन उसे अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने देखकर मृत घोषित कर दिया.

हत्याकांड की जांच के लिए एसडीपीओ ने बनाई टीम

राजू के चाचा सुशील कुमार ने कहा कि किसी से भी विवाद या दुश्मनी नहीं थी. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं घटना का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ पंकज राउत ने कहा कि इस हत्याकांड की जांच के लिए एक टीम गठित कर ली गई है. अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: जमुई में ससुराल वालों ने की बहू की पीट-पीटकर हत्या, एक महीने पहले ही हुई थी शादी

आराः महिला और युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget