एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में एयरफोर्स से रिटायर्ड डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'मेरी बीवी...'

Motihari Retired Doctor Committed Suicide: रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का मामला है. मोहम्मद साह आलम ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी डॉक्टर मोहम्मद साह आलम ने रविवार (11 अगस्त) को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वह एयरफोर्स से रिटायर्ड थे. इसी साल जनवरी में वह सेवानिवृत्त हुए थे. एक बेटा और एक बेटी है जो अभी पढ़ रहे हैं. उन्होंने सुसाइड नोट में हैरान करने वाली बात लिखी है. मोहम्मद साह आलम ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, "मेरी बीवी साजिया और ससुराल वालों की तरफ से मैं बहुत टॉर्चर किया जा रहा हूं. इससे मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है. मैं अब जीना नहीं चाहता हूं. मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं." वहीं इस पूरे मामले में मोहम्मद साह आलम के पुत्र ने बताया कि उसकी अम्मी पापा को प्रताड़ित करती थी. वे लोग एक भाई एक बहन हैं. पापा के साथ रहते थे. अब किसके साथ रहेंगे. बेटे ने कहा कि पापा खुदकुशी नहीं कर सकते थे. अम्मी ने पापा पर केस किया था. पापा की जीत हुई थी. अम्मी के करतूतों से पापा डिप्रेशन में रहते थे.

रिटायर्ड होने के बाद गांव में ही दे रहे थे सेवा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद साह आलम एयरफोर्स में डॉक्टर थे. 20 साल सेवा देने के बाद वह जनवरी 2024 में रिटायर्ड हो गए और पैतृक गांव में अपने ही मकान में दवा की दुकान खोलकर लोगों की सेवा करने लगे. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर गोरखपुर स्थित कोर्ट में केस चल रहा था. कोर्ट में मामला चला जिसके बाद मोहम्मद साह आलम के पक्ष में फैसला आया था. 

वहीं इस मामले में गांव के मुखिया के पति नयाब आलम ने बताया कि आत्महत्या की जानकारी उन्हें सुबह मिली है. इसके बाद मौके पर पहुंचे. कमरे की खिड़की तोड़कर पंखे से उतारकर रक्सौल के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर सुजीत कुमार ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि मौत पहले ही हो चुकी थी. फिर भी संतुष्टि के लिए अस्पताल लाया गया था.

मोहम्मद साह आलम के भाई सगीर अंसारी ने बताया कि जबसे उनके भाई की शादी हुई कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले तंग करने लगे थे. पत्नी साजिया खातून हमेशा पैसों की डिमांड करती थी. एयरफोर्स कोर्ट में पति-पत्नी के विवाद का मामला में चल रहा था. साथ ही सवाल उठाया कि एक सेना का आदमी खुदकुशी कैसे कर सकता है? इसी से समझा जा सकता है कि ससुराल से कितना प्रताड़ित किया जाता था कि खुदकुशी करने की नौबत आ गई. वहीं रक्सौल थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आगे छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया में जमीन कब्जा करने के लिए फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत, दो पक्षों में था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget