एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में डकैतों ने घर में घुसकर चाकू से किया जानलेवा हमला, 3 जख्मी, एक बदमाश धराया

Motihari News: मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है. डकैती की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Bihar Crime: पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार की रात्रि में डकैती की घटना की सूचना मिली है. डकैती के प्रयास में गृहस्वामी के विरोध करने पर तीन लोगों को डकैतों ने चाकू हमला कर दिया जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं, गृहस्वामी ने एक डकैत को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंपा दिया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डकैती का विरोध करना परिजनों को पड़ा भारी

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि में सुगौली नगर परिषद क्षेत्र के सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश वर्णवाल के घर पर करीब सात डकैतों ने धाबा बोल दिया. डकैती का विरोध करना परिजनों को भारी पड़ा गया. डकैतों ने चाकू से जानलेवा हमला बोला. इस हमले में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना में ओमप्रकाश वर्णवाल, अन्नी वर्णवाल और लखन वर्णवाल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पीड़ित ने सुनाई पूरी वारदात

असफल डकैती के प्रयास के बाद भागने के क्रम में घर के सदस्य ने हिम्मत कर एक डकैत को पकड़ लिया और घर में रस्सी से बांधकर स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना के बारे में ओम प्रकाश वर्णवाल की पुत्री शिब्बू ने बताया कि घर के पीछे की दीवार पर बाहर से बांस रखकर डकैत ऊपर चढ़कर खिड़की के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर गए. इस घटना को अंजाम देने में कुल सात लोग थे जिसमें एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

घटना के बारे में सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया असफल डकैती में एक डकैत पकड़ाया है जिसकी पहचान जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गांव बरपुरवां निवासी अकबर अली के पुत्र शाहीद आलम के रूप में हुई है. अन्य डकैत की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है. कागजी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार डकैत को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. अन्य डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Banka Accident: बांका में कांवरिया सवार गाड़ी की ट्रक से हुई सीधी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 7 कांवरिया जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी
मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी
जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर से 6 लाख की लूट
जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर से 6 लाख की लूट
Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत
Jamui News: बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget