एक्सप्लोरर

मोतिहारी में नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए BEO, करने लगे महिला शिक्षक से बदसलूकी

पुलिस कोटवा बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह गिरफ्तार कर थाने लाई, जिसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले गई. बीईओ के शराब पिए जाने की पुष्टि हो गई है.

Block Education Officer Arrested: मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार को बीईओ नशे की हालत में पहुंचे, जहां वो महिला टीचर से बदसलूकी करने लगे. इसकी सूचना महिला शिक्षिका ने कोटवा पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची कोटवा पुलिस ने विद्यालय परिसर से ही बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. 

नशे की हालत में डोल रहे थे बीईओ 

जानकारी के मुताबिक पुलिस जब वहां पहुंची तो कोटवा प्रखंड के बीईओ नशे की हालत में डोल रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें थाना चलने को कहा तो बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह कहने लगें 'ना हम नही जाएंगे, ना हम नहीं जाएंगे.' साथ ही पुलिस के जरिए पूछे जाने पर आप कौन हैं बीईओ हैं? अपना नाम बदलते हुए पद भी बीआरपी बता दिया.

फिर पुलिस कोटवा बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर थाने लाई. इसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जांच में बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह की शराब पिए जाने की पुष्टि भी हो गई है. इस संबंध में महिला शिक्षिका की शिकायत के आलोक में कोटवा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

वहीं महिला शिक्षिका ने बताया है कि उनके स्कूल में ही बीईओ सुबह के 12 बजे पहुंचकर बदसलूकी करने लगे. उस वक्त वह नशे की हालत में थे. ऐसे में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पुलिस ने पहुंच कर बीईओ को गिरफ्तार कर लिया.

शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया है कि यूएचएस अहिरौलिया की शिक्षिका सोनी कुमारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कोटवा बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह शराब पी कर होश व हवास में नही थे. डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की है. पुलिस शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ेंः 'मोदी ने 'भात' और लालू-नीतीश ने 'जात' में उलझा कर रख दिया'- सारण में गरजे प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget