एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में राहुल हत्याकांड की क्या है पूरी कहानी? हुआ खुलासा, गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से जुड़ा कनेक्शन

Bihar News: मोतिहारी में सीएसपी संचालक राहुल की गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने 72 घंटे के भीतर शूटर दुर्लम सरकार को निरुद्ध कर लिया और हत्याकांड का खुलासा किया है.

Motihari News: मोतिहारी में सीएसपी संचालक को लड़कियों से बात करना महंगा पड़ गया. सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका के खातिर सीएसपी संचालक राहुल की हत्या करवा दी. मामला हरसिद्धि थाने के मुरारपुर का है. जहां पिछले दिनों सीएससी संचालक राहुल कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने 72 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए शार्प शूटर दुर्लम सरकार को निरुद्ध कर लिया है. यह शूटर यूपी के एक गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित होकर घटनाओं को अंजाम देता था और अपना नाम दुर्लभ सरकार रखा था. इंस्टाग्राम पर फोटो लगाना और दुर्लभ सरकार के नाम से आईडी से चलाना इसका शौक था.

वहीं, घटना में शामिल तीन और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शूटर के साथ गाड़ी और घटना के दिन पहने हुए कपड़े को भी बरामद कर लिया है. शार्प शूटर अभी नाबालिग है, लेकिन दुर्लभ सरकार नाम से अपना फेसबुक आईडी और निक नाम रखा है. 

सीएसपी संचालक लड़कियों से करता था बात

सीएसपी संचालक राहुल कुमार हॉस्टल, स्कूल और कॉलेज की लड़कियों का बैंक खाता खोलने के लिए उनका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लेता था और उसके बाद लड़कियों से बात करने की कोशिश करता था. राहुल कुमार को यह गलत आदत थी. यही बात एक लड़की के आशिक परविंदर को नागवार गुजरी. उसने पहले कई बार राहुल को समझाया था, लेकिन राहुल के नहीं मानने के बाद 60 हजार में एक शूटर से किसी दूसरे के माध्यम से बात की और घटना को अंजाम दिलवाया. पुलिस परविंदर के साथ साथ अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है. 

72 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा

वहीं, राहुल कुमार को परविंदर ने अपनी प्रेमिका के साथ मेला घूमते हुए देखा था जिसके बाद वह लगातार राहुल को समझाया था, लेकिन राहुल नहीं माना. परविंदर ने एक दोस्त के माध्यम से दुर्लम सरकार नामक युवक से संपर्क साधा उसके बाद उसकी हत्या करवा दी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा पुलिस ने बेहतर काम किया है और 72 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर को सबूत के साथ निरुद्ध किया है. बेहतर काम करने वाले पुलिस को ₹15000 पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

ये भी पढे़ं: Bihar News: नवादा में शादीशुदा युवक को दूसरी लड़की से था प्यार, उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget