एक्सप्लोरर

Bihar News: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बिहार का कुख्यात राहुल सिंह ने की पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Motihari News: मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार राहुल सिंह हरियाणा बॉर्डर पार करने के फिराक में था.

Motihari News: जिले के कुख्यात राहुल सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया. मोतिहारी की पुलिस राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के संपर्क में थी. इसी बीच सूचना मिली कि कुख्यात राहुल सिंह दिल्ली से हरियाणा बॉर्डर पार करने के फिराक में है. इस सूचना के बाद जाल बिछा दिल्ली पुलिस राहुल सिंह को हरियाणा बॉर्डर पार करते समय गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन कुख्यात ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें कुख्यात राहुल सिंह को एक गोली लगी, जिसके बाद कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे ने दिल्ली पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया. 

इसके बाद राहुल सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मोतिहारी की पुलिस को दी गई. इसके बाद मोतिहारी की पुलिस कुख्यात राहुल सिंह को रिमांड पर लेने की तैयारी में बुधवार को जुटी है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कही ये बात

वहीं, राहुल सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि के लिए चकिया अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी से फोन पर संपर्क किया गया तो जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि मोतिहारी की पुलिस ने टीम भेजी है. कुख्यात राहुल सिंह का इलाज कहां हो रहा है? गिरफ्तार हुआ है कि नहीं?जब हमारी पुलिस की टीम उसको अपने हैंड में ले लेगी तभी हम कुछ बता सकते हैं.

राहुल सिंह का रहा है आपराधिक इतिहास

कुख्यात राहुल सिंह पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के मुखिया ज्योति सिंह के पति है. राहुल सिंह को पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना में ठेकेदार राजीव सिंह हत्या कांड का नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके साथ ही AK-47 जब्ती कांड में मोतिहारी की पुलिस कुख्यात राहुल सिंह की तलाश कर रही थी. चकिया थाना के करीब सौ गंज की दूरी पर दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधी ने गोली मार हत्या की थी जिस मामले में राहुल सिंह समेत पांच नामजद पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

ये भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक के फरमान पर बिहार की सियासत गरमाई, कार्रवाई की मांग पर सत्ता और विपक्ष के मिले सुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget