एक्सप्लोरर

Bihar SIR: बिहार में वोटर्स के कटे नामों की जिलावार लिस्ट जारी, ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 84 हजार से अधिक आवेदन मिले

Draft Voter List: चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 84,305 आवेदनों में से, 6,092 का निपटारा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने कर दिया है. काटे गए नामों की जिलावार लिस्ट जारी कर दी गई है.

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि बिहार में मतदाताओं से मसौदा मतदाता सूची में नाम शामिल करने या हटाने के लिए 84,305 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि राजनीतिक दलों की ओर से सिर्फ 2 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद, मतदाता सूची का प्रारूप जारी कर दिया गया है. यह सूची चुनाव आयोग जरिए कराए गए एसआईआर के बाद तैयार की गई है.

'बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच की'

पुनरीक्षण के दौरान, बीएलओ ने राज्य भर में घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच की, जिसके बाद लाखों मृत और प्रवासी मतदाताओं की जानकारी सामने आई, जिनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए. हालांकि चुनाव आयोग अब इनकी लिस्ट जिलावार जारी कर रहा है. किसी निर्वाचन क्षेत्र के गैर-मतदाता भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, बशर्ते वे मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 20(3)(बी) के तहत घोषणा प्रस्तुत करें.

चुनाव आयोग ने दैनिक बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कुल 84,305 आवेदनों में से, 6,092 का निपटारा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने कर दिया है. ईसीआई ने कहा कि सीपीआई (एमएल) लिबरेशन अब तक एकमात्र पार्टी है जिसने मसौदा मतदाता सूची के संबंध में दो शिकायतों के साथ आपत्तियां दर्ज कराई हैं.

आयोग ने जोर देकर कहा कि बार-बार अपील के बावजूद, राजनीतिक दलों ने संशोधन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया है. दैनिक बुलेटिन के अनुसार, एक अगस्त से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 2,63,257 नए मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है.

आयोग ने मतदाताओं, दलों और उनके 1.6 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को त्रुटियों को चिन्हित करने के लिए एक महीने का समय दिया है। फिलहाल, दावे और आपत्तियों की समय सीमा समाप्त होने में सिर्फ 10 दिन बाकी हैं. 1 अगस्त को शुरू हुई दावे और आपत्तियों की यह विंडो 1 सितंबर तक खुली रहेगी.

छूटे हुए मतदाता 1 सितंबर तक फॉर्म 6 दाखिल कर सकते हैं

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि छूटे हुए कोई भी पात्र मतदाता 1 सितंबर तक आधार के साथ फॉर्म 6 दाखिल कर सकते हैं, जबकि अपात्र नामों को शामिल करने पर आपत्ति संबंधित विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदाता द्वारा फॉर्म 7 के माध्यम से दर्ज की जा सकती है. मान्यता प्राप्त दलों के बीएलए भी मतदाताओं की ओर से फॉर्म 6 और 7 दाखिल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 2025 में लालू यादव की राजनीति का होगा 'पिंडदान', RJD सुप्रामो को नीरज कुमार का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget