एक्सप्लोरर

'SIR' पर बहस में बीता बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र, 5 दिनों में क्या कुछ हुआ? जानें

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: पांच दिवसीय सत्र में विपक्ष एसआईआर को रोकने की मांग करता रहा. सत्र के दौरान सीएम नीतीश एवं नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई.

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को समाप्त हो गया. नीतीश सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी सत्र था. 21 जुलाई से मॉनसून सत्र शुरू हुआ था. पांच दिनों के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का व्यवस्थापन हुआ. इस सत्र में कुल 13 राजकीय विधेयकों को स्वीकृति मिली. इसमें कुल सात अल्प सूचित प्रश्न, 546 तारांकित प्रश्न व 64 अतारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए. कुल 98 ध्यान आकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं. 

कुल 140 निवेदन स्वीकृत हुए. कुल 60 याचिका स्वीकृत हुई. कुल 111 गैर सरकारी संकल्प की सूचना पर सदन में विमर्श हुआ. इस सत्र में शून्यकाल के लिए कुल 109 सूचनाएं विधायकों के द्वारा दी गई थी. कई महत्वपूर्ण कागजात सदन पटल पर रखे गए. 

…और नीतीश-तेजस्वी में हुई तीखी बहस

इस पांच दिवसीय सत्र में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर जमकर सदन के अंदर और बाहर हंगामा हुआ. विपक्ष एसआईआर को रोकने की मांग करता रहा. सत्र के दौरान सीएम नीतीश एवं नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई. सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई थी. 

आज (शुक्रवार) सत्र के अंतिम दिन भी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन के विधायक काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे थे. सीएम नीतीश कुमार ने उनके काले कपड़ों पर निशाना साधा. वहीं आरजेडी पर सदन में जंगलराज लाने का आरोप लगाकर जेडीयू और बीजेपी के विधायक हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे थे. 

अब नई सरकार के गठन के बाद चलेगा सत्र

आखिरी दिन विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. 17वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र था. बिहार गीत के साथ कार्यवाही संपन्न हुई. अब नेता सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगे. अक्टूबर-नवंबर में बिहार में चुनाव होना है. नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का सत्र चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget