एक्सप्लोरर

Mokama By Election: नीलम देवी के लिए आज ललन सिंह करेंगे 'अनंत' अंदाज में प्रचार, कभी दोनों थे एक-दूसरे के 'दुश्मन'

Lalan Singh Campaign for Neelam Devi: ललन सिंह का 26 और 27 अक्टूबर को मोकामा में उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम है. वह लोगों से नीलम देवी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.

पटना: राजनीति में कोई किसी का स्थायी दुश्मन नहीं होता ये कहावत एक बार फिर से सही साबित होने जा रही है. क्योंकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ललन सिंह (Lalan Singh) मोकामा से आरजेडी (RJD) उम्मीदवार और अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्नी नीलम देवी (Neelam Devi) के लिए प्रचार करने जा रहे हैं. आरजेडी उम्मीदवार होने के नाते वह महागठबंधन की उम्मीदवार कही जाएंगी. ललन सिंह 26 और 27 अक्टूबर को मोकामा में नीलम देवी के लिए प्रचार करेंगे. रोड शो करेंगे. जनसभा को भी संबोधित करेंगे. वह लोगों से नीलम देवी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.

किसी से छिपी नहीं है अदावत

अनंत सिंह को कोर्ट ने एके-47 बरामदगी के मामले में दस साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उनकी सदस्यता चली गई थी इसलिए मोकामा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. 2005 से अनंत सिंह लगातार यहां से जीत रहे हैं. बाहुबली अनंत सिंह और ललन सिंह की अदावत किसी से छिपी नहीं है. आपराधिक मामलों में फंसे अनंत सिंह ने खुद कहा था कि ललन सिंह उनका होम्योपैथिक इलाज कर रहे हैं. अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने कहा था कि जेडीयू के लोगों ने ही अनंत सिंह के घर पर हथियार रखवाकर उनको फंसवाया, लेकिन वक्त ने करवट ली और अब ललन सिंह महागठबंधन की उम्मीदवार और अनंत सिंह की पत्नी के लिए मोकामा में जन समर्थन जुटाएंगे.

नीलम देवी को हरा चुके हैं ललन सिंह

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से ललन सिंह को नीलम देवी ने कड़ा टक्कर दिया था. चुनाव में टक्कर के लिए दोनों एक दूसरे के दुश्मन बने थे. हालांकि ललन सिंह की जीत हुई. अब यही ललन सिंह नीलम देवी के लिए प्रचार कर रहे हैं. अनंत सिंह को ललन सिंह फूटी आंखों से देखना पसंद नहीं करते थे. कुछ यही हाल बाहुबली अनंत सिंह का था. दोनों एक दूसरे के कट्टर सियासी दुश्मन थे.

हालांकि कहावत है कि राजनीति में सिद्धांत से भी समझौता करना पड़ता है. यहां पर बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं. वह बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं. मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक रही है. इस बार मोकामा में दो बाहुबलियों की पत्नी टकरा रही हैं. यहां जीतता वही है जिसके पास धन बल और बाहुबल है. तीन नवंबर को वोटिंग होनी है. छह नवंबर को नतीजे आएंगे. देखना होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Dengue News: सीवान के 2 लोगों की डेंगू से मौत, पटना में चल रहा था इलाज, जिले में अब तक 6 लोगों की जान गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget