एक्सप्लोरर

Model Mona Roy Murder: मोना राय की हत्या का राज खुला, शूटर ने बताए नाम, अब पटना के बिल्डर की पत्नी की तलाश

12 अक्टूबर को पटना के रामनगरी इलाके में मोना को गोली मारी गई थी. इसके बाद उसकी IGIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. गिरफ्तार आरोपी ने ही इस मामले में राज खोला है.

पटनाः राजधानी पटना में 12 अक्टूबर को मॉडल अनिता देवी उर्फ मोना राय (Model Mona Roy) को गोली मारी गई थी. मोना ने इलाज के क्रम में पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में दम तोड़ दिया था. इस मामले में बीते रविवार को भोजपुर से एक शूटर की गिरफ्तारी के बाद एक और खुलासा हुआ है. राजीव नगर थाना की पुलिस ने आरा से जिस भीम यादव नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है उसने पूछताछ में एक बिल्डर की पत्नी का नाम बताया है. कहा जा रहा है कि बिल्डर से मॉडल के करीबी रिश्ते भी थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच लाख रुपये में सुपारी ली गई थी. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कह रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

हत्या के पीछे प्रॉपर्टी की सामने आ रही बात

अब गिरफ्तार शूटर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बिल्डर की पत्नी सहित वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोना हत्याकांड में एक शख्स को पकड़ा गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. कांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. हालांकि अभी उस बिल्डर का नाम और उसकी पत्नी का नाम का खुलासा नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि शूटरों की बिल्डर की पत्नी से पहचान थी. घटना के पीछे प्रॉपर्टी की भी बात सामने आ रही है.  

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज प्रताप यादव के निशाने पर कन्हैया, ‘गैंग वाले’ के बाद किया ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का जिक्र

मोना राय की हत्या कब और कैसे हुई?

12 अक्टूबर को पटना के रामनगरी इलाके में मॉडल मोना राय को गोली मारी गई थी. गोली लगने के बाद घायल मोना राय को इलाज के लिए पटना के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज का खर्च नहीं उठा पाने की वजह से पटना के आईजीआईएमएस में शिफ्ट किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 

घटना के दिन मोना अपनी बेटी के साथ स्कूटी से लौट रही थी. बेटी आरोही ने बताया था कि सप्तमी पूजा के अवसर पर वो मां के साथ मंदिर जाने के लिए निकली और आठ बजे मंदिर से वापस लौट रही थी. घर के पास पहले से ही बाइक सवार दो युवक खड़े थे, जिसे दोनों ने देखा. घर पहुंचने के बाद वो अंदर चली गई, जबकि उसकी मां गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने महिला को गोली मार दी और फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव के बयान पर बोले सुशील कुमार मोदी, गालियां सुनने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ेगी RJD का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
पटना में छठ पर इस बार कैसी रहेगी व्यवस्था? CM सम्राट ने किया निरीक्षण
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'
प्रशांत किशोर का JDU को लेकर सनसनीखेज दावा, 'कुछ लोग बीजेपी…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget