एक्सप्लोरर

Bihar News: तेज प्रताप यादव के निशाने पर कन्हैया, ‘गैंग वाले’ के बाद किया ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का जिक्र

तेज प्रताप ने कहा कि गांधी के नाम पर छल करने वाले लोग गांधीवाद का पाठ पढ़ाते हैं! सुधर जाइए नहीं तो जनता अपने वोट के जरिए सुधार देगी. तेज प्रताप ने बिना नाम लिए कन्हैया पर निशाना साधा है.

पटनाः बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) के बीच नोकझोंक जारी है. 30 अक्टूबर को उप चुनाव है और दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार प्रसार के लिए बिहार पहुंच चुके हैं. इधर, लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने रविवार को ट्वीट कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को लेकर पार्टी पर हमला होला है. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ लिखकर कन्हैया कुमार को भी निशाने पर लिया है.

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट में क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें लिखा, ''(भारत तेरे टुकड़े होंगे ).... कहने वाले लोग आज लोगों को देशभक्ति समझा रहे हैं. जिनकी फोटो बीजेपी के पोस्टर के साथ वायरल होती है उन्हें भी कांग्रेस ज्वाइन कराती है. गांधी के नाम पर छल करने वाले लोग गांधीवाद का पाठ पढ़ाते हैं! या तो सुधर जाइए नहीं तो जनता अपने वोट के जरिए सुधार देगी.''

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव के बयान पर बोले सुशील कुमार मोदी, गालियां सुनने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ेगी RJD का साथ

इसके पहले भी तेज प्रताप ने कन्हैया कुमार का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया था. उसमें उन्होंने गैंग वाले का जिक्र किया था. उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “जबसे आए हो,अक्कड़-बक्कड़ कुच्छो बोलते जा रहे हो..! गैंग वाले थे, अब नेता बनने का शौक़ पाले हो का..? याद रखो कि अगर लालू यादव जी ना होते तो शायद तुम भी ना होते..!”

कांग्रेस ने चुनाव के प्रचार में कन्हैया को उतारा

बता दें कि कन्हैया कुमार ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन की है. इस ट्वीट को कन्हैया कुमार से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्हें कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाकर बिहार में होने वाले उप चुनाव को लेकर मैदान में उतारा है. उनके साथ हार्दिक पटेल (Hardik Patel) और जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mewani) भी प्रचार के लिए बिहार आ चुके हैं. अब उप चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में बयानबाजी जारी है.

यह भी पढ़ें- Patna News: लालू यादव के कहने पर शांत हुए तेज प्रताप, BJP ने ली चुटकी, पत्नी ऐश्वर्या से जोड़ी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget