एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव के बयान पर बोले सुशील कुमार मोदी, गालियां सुनने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ेगी RJD का साथ

Lalu Yadav and Bhakta Charan Das: सुशील मोदी ने कहा कि लालू ने जो शब्द बोला है वह निंदनीय है. इससे आहत होकर कांग्रेस के नेता कुछ भी बोलें लेकिन सोनिया गांधी संज्ञान नहीं लेंगी.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के एक बयान को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कांग्रेस (Congress) पर ही निशाना साधा है. सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी और दलित नेता भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) के लिए जिस तरह के अभद्र शब्द का प्रयोग किया वह निंदनीय है, लेकिन इससे दोनों दलों के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस को कितनी भी गाली दी जाए, वह अपना अस्तित्व बचाने के लिए अपमान का घूंट पीकर भी आरजेडी (RJD) का साथ नहीं छोड़ेगी.

सोनिया गांधी संज्ञान तक नहीं लेंगीः सुशील मोदी

सुशील मोदी ने आगे लिखा, “लालू-राबड़ी राज में नरसंहार, अपहरण-हत्या और लगातार हुए घोटालों के लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है. वर्ष 2000 में जब कुशासन से नाराज जनता ने आरजेडी को बहुमत नहीं दिया था, तब कांग्रेस के सभी 23 विधायकों ने मंत्री-पद पाने के बदले अल्पमत की सरकार बचा ली थी. लालू प्रसाद यादव के बयान से आहत कांग्रेस के दूसरे-तीसरे दर्जे के नेता चाहे कुछ भी भड़ास निकालें, लेकिन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इसका संज्ञान तक नहीं लेंगी. अगला चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस फिर दुम हिलाते हुए लालू प्रसाद की गोद में बैठ जाएगी.

यह भी पढ़ें- Patna News: लालू यादव के कहने पर शांत हुए तेज प्रताप, BJP ने ली चुटकी, पत्नी ऐश्वर्या से जोड़ी घटना

लालू यादव का भक्त चरण दास पर दिया गया बयान

बता दें कि बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव (Bihar By-Election) हो रहा है. कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. रविवार को पटना आने से पहले कांग्रेस के गठबंधन को लेकर लालू यादव ने बड़ा बयान दिया था. लालू ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली में कहा था कि गठबंधन क्या होता है? उसको (कांग्रेस) हारने के लिए दे देते हम सीट या जमानत जब्त कराने के लिए? एक सवाल पर कि आरजेडी का गठबंधन बीजेपी के साथ हो गया है, इसपर लालू यादव ने भक्त चरण दास को लेकर ठेठ भाषा में कहा कि वह भकचोन्हर (स्टूपिड या मूर्ख) हैं. लालू यादव की ओर से बोले गए इसी शब्द को लेकर बवाल मचा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेटे के बगावती तेवर देख नरम पड़े लालू यादव और राबड़ी देवी, रात में ही घर पहुंचे, तेज प्रताप ने धोए पिता के पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget