एक्सप्लोरर

Bihar Crime: शादी के घर में बज रही थी शहनाई, तभी बदमाशों ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग, घर छोड़कर भागा पीड़ित परिवार

लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी के एक घर में घुसकर बदमाशों ने फायरिंग की है. यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी किया है.

नालंदा: जिले में इन दिनों बदमाशों का हौसला बुलंद है. आये दिन हत्या, लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है और बदमाशों पर नकेल कसने में पुलिस फेल है. ताजा मामला लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी का है. यहां बुधवार की रात सुजीत कुमार के घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा फायरिंग भी की. यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और घर में ताला लगा भाग गए हैं.

इस मामले में पीड़ित परिवार ने दो नामजद और 10 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लहेरी थाने में आवेदन दिया गया है. पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की नौ मई को शादी है. घर में शादी का गीत बजाया जा रहा था. उसी दौरान तीन बदमाश घर के पास आ गए और बज रहे विवाह गीत को बंद करने को कहा. परिवारवालों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए ईट-पत्थर चलाने लगे. इसके बाद कुछ अन्य युवक आ गए और गोलीबारी शुरू कर दी.


ये भी पढ़ें- Samastipur Crime: अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व जिला पार्षद सदस्य के पति को मारी गोली, अज्ञात युवक का भी मिला शव

बाल-बाल बची बच्ची की जान, पैर को छूते हुए निकली गोली 
इस दौरान एक गोली घर की बच्ची अंजू कुमारी के पैर को छूते हुए निकल गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इतना ही नहीं बदमाशों ने घर के बुजुर्गों के साथ भी मार पीट की है. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश खुलेआम फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं. वहीं, लात घूंसे से पीड़ित परिवार की पिटाई करते नजर आ रहें हैं. 


गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमनी ने बताया कि दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, जंगल में उठा ले गए पांच दरिंदे, लड़की की स्थिति गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget