एक्सप्लोरर

'PM मोदी बिहार का जितना दौरा करेंगे उतना फायदा इंडिया गठबंधन को...', मीसा भारती का बड़ा तंज

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: आरजेडी नेता मीसा भारती पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जितना प्रधानमंत्री और उनके मंत्री बिहार का दौरा करेंगे उतना फायदा INDIA गठबंधन को होगा.

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा के चुनाव सात चरणों में से 4 चरण का मतदान पूरा हो चुका है. पांचवें चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां बड़े जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पीएम मोदी भी लगातार जनसभाएं और रोड शो कर बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है. अब एक बार फिर पीएम मोदी की बिहार में एंट्री होने वाली है. वे 21 मई बिहार में 2 बड़ी रैलियां कर वाले है. जिसको लेकर आरजेडी नेता मीसा भारती की प्रतिक्रिया आई है.

‘INDIA गठबंधन को फायदा होगा’
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि जितना पीएम मोदी और उनके मंत्री बिहार का दौरा करेंगे उतना INDIA गठबंधन को फायदा होगा क्योंकि जनता इनके चेहरों को देखकर आक्रोशित हो रही है, 10 वर्षों में इन्होंने जो वादे किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं किया इसलिए वे जितनी जनसभा, रोडशो करेंगे उतना INDIA गठबंधन को फायदा होगा.

21 मई को कहां होगी पीएम मोदी की जनसभा?
21 मई को पीएम मोदी बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे पहली सभा पूर्वी चंपारण में करेंगे जहां वे बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. इसके बाद इसी दिन उनकी दूसरी सभा सीवान में होगी. सीवान में वे जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे. दोनों रैलियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही है.

अब तक कितने बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं प्रधानमंत्री?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 6 बार बिहार दौरे पर आ चुके है. करीब डेढ़ महीने में वे बिहार में 10 बड़ी रैलियां और एक रोड शो भी कर चुके है, अब सातवीं बार वे 21 मई बिहार दौरे पर है और पूर्वी चंपारण और सीवान में रैली करने वाले है.

यह भी पढ़े: Bihar School Timing: सरकार के लिए फिर मुसीबत बना केके पाठक के नया फरमान, विधान पार्षदों ने पत्र लिखकर कहा तुरंत बदले बेतुके नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग आज, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग आज, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget