एक्सप्लोरर

मंत्री संतोष कुमार ने PM मोदी से की मुलाकात, निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत कई मुद्दों पर की बातचीत

हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी का यही एजेंडा था. जनता के बीच जाकर उन्होंने इन मुद्दों को रखा था.

पटना: बिहार सरकार में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कोटा से मंत्री संतोष कुमार ने बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात में निजी क्षेत्रों में आरक्षण के लिए प्रावधान और दलित वंचित व पिछड़ों के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. पार्टी की ओर से मिली जानकारी अनुसार सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री का भी बहुत ही सकारात्मक विचार रहा है.

मंत्री संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री से मिलकर उनको एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने दलित और पिछड़ों के लिए कुल 10 मांग किए. मंत्री की ओर से किए गए मांग इस प्रकार हैं -

1. उच्च न्यायपालिका में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाए.

2. निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए.

3. पर्वत पुरुष स्व० दशरथ मांझी को भारत रत्न का सम्मान प्रदान किया जाए.

4. पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए.

5. उत्तर पूर्वी राज्यों की तरह बिहार में प्रवेशिकोत्तर अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि में केन्द्र राज्य अनुपात 90:10 किया जाए.

6. जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय के समान केन्द्रीय सहायता से अनुसूचित जाति/जनजाति बालकों/बालिकाओं के आधुनिक आवासीय विद्यालयों की स्थापना का प्रावधान किया जाए.

7. अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष केंद्रीय सहायता का प्रावधान किया जाए.

8. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास एवं उद्यमिता ऋण के लिए विशेष केंद्रीय सहायता दी जाए.

9. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर अत्याचार को रोकने के लिए प्रभावी केन्द्रीय प्रावधान बनाया जाए और अत्याचार पीड़ितों को शत प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान दी जाए.

10. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 व संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए.

बता दें कि हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी का यही एजेंडा था. जनता के बीच जाकर उन्होंने इन मुद्दों को रखा था और ये विश्वास दिलाया था कि सत्ता में आने के बाद वो इन मुद्दों पर काम करेंगे. अब जब वे सत्ता में आ गए हैं तो वो अपना वादा निभाने की कवायद में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहार पुलिस की 'दबंगई', वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, बुजुर्ग के साथ की बदसलूकी

चिराग पासवान बोले- PM बनने की फिराक में हैं नीतीश कुमार, NDA से बाहर आने की तलाश रहे राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी इस्तीफा देंगे? अपने बयान पर 'फंसे' बिहार के CM
सम्राट चौधरी इस्तीफा देंगे? अपने बयान पर 'फंसे' बिहार के CM
जमुई की घटना पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, निशाने पर PM मोदी
जमुई की घटना पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, निशाने पर PM मोदी
जमुई की घटना पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'RJD से जुड़े कुछ लोग...'
जमुई की घटना में RJD से जुड़े लोग? चिराग की पार्टी का बड़ा बयान
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'

वीडियोज

जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?
क्या सच में Sahil Wakode को जाति सूचक बात कही गई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
Embed widget