एक्सप्लोरर

Bihar Monsoon Session: 'मंगल के दिन काला कपड़ा...अमंगल की ओर विपक्ष', बोले नितिन नवीन- सदन को अखाड़ा बना दिया

Nitin Naveen: नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य में सुशासन और विकास के एजेंडे पर दृढ़ है और किसी भी राजनीतिक अवरोध को जनता के हितों के बीच नहीं आने देगी.

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बाजेपी विधायक नितिन नवीन ने मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के जरिए किए गए शोर-शराबे और आचरण की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार जन कल्याण और विकास के काम कर रही है, तब विपक्षी गठबंधन जनता का ध्यान भटकाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगे हैं. 

मंगल के दिन काला कपड़े पर क्या कहा?

नितिन नवीन ने कहा कि मॉनसून सत्र को बाधित कर वे सिर्फ अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति में लगे हैं, जिससे यह साबित होता है कि उनकी प्राथमिकता जनता नहीं, केवल सत्ता है ओर मंगल के दिन काला कपड़ा पहन विपक्ष अमंगल की और  जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक संवाद का मंच है, लेकिन विपक्ष ने इसे बार-बार हंगामे का अखाड़ा बना दिया है. यह वही दल हैं जो वर्षों तक बिहार को अंधकार में रखते रहे और अब जब जनता को विकास का स्वाद मिल रहा है, तो उनकी राजनीति की जमीन खिसक रही है.

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य में सुशासन और विकास के एजेंडे पर दृढ़ है और किसी भी राजनीतिक अवरोध को जनता के हितों के बीच नहीं आने देगी.

मंत्री ने विपक्ष की नीयत पर उठाए सवाल

विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा हम बिहार को सड़क, पुल-पुलिया और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. विपक्ष को यह विकास रास नहीं आ रहा है, इसलिए वह अफवाह, अवरोध और असत्य की राजनीति में उलझ गया है. यह स्पष्ट हो चुका है कि विपक्षी गठबंधन को न देश की चिंता है और न ही बिहार की. 

बता दें कि बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में महागठबंधन के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया. ये लोग एसआईआर का विरोध कर रहे थे. इस दौरान विधायकों ने सराकर पर जमकर निशाना साधा और नारेबाजी की. 

ये भी पढ़ें: सदन में SIR का विरोध कर रहे विधायकों और मार्शल के बीच धक्का मुक्की, तेजस्वी यादव बोले- 'बिहार में ही लोकतंत्र को...',

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget