एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में 2025 की तैयारी में जुटी मायावती की बहुजन समाज पार्टी, कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर हुई चर्चा

Bahujan Samaj Party: बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय है, लेकिन पार्टियों की तैयारी शुरू हो चुकी है. बहुजन समाजवादी  पार्टी के नेताओं ने भी इस चुनाव के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है.

Bahujan Samaj Party Preparing For 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जहां इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के नेता अभी से ही जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं तो मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. 2020 के चुनाव में भी बहुजन समाजवादी पार्टी लगभग सभी सीटों से चुनाव लड़ी थी और एक सीट जीत पाई थी. इस बार भी बीएसपी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती. 

बिहार में अधिक सीटें जीतने की रणनीति 

बिहार में अधिक से अधिक सीटों को जीतने के लिए अभी से ही पूरी  तैयारी में लग चुकी है. उसी कड़ी में शुक्रवार को बीएसपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम पटना पहुंचे और पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2025 के चुनाव के लिए कई रणनीति के बारे में बताया. रामजी गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार 2025 में बहुजन समाज पार्टी अपने महापुरुषों के संकल्प को पूरा करने एवं उनकी विचारधारा को लागू करने के लिए कमर कस चुकी है.

उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति के बारे में बताया गया. उन्हें बहन मायावती के निर्देश के अनुसार काम दिया गया है और महापुरुषों की विचारधारा को गांव गांव तक ले जाकर यह बताने को कहा गया है कि बीजेपी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता के लालची लोग हैं. ये बहुजन समाज के हित की बात नहीं करते हैं. बहुजन समाज पार्टी एवं बहुजन समाज के लोग ये चाहते हैं कि इस देश के अंदर हमारे महापुरुषों की विचारधारा, बाबा साहब का संविधान पूरी तरह से लागू किया जाए.

बजट पर क्या बोले पार्टी के सांसद?

उन्होंने कहा कि अभी बजट में कारोबारियों के लिए सब कुछ दिया गया मगर बहुजन समाज को तिरस्कार होना पड़ा. सोना सस्ता कर दिया गया लेकिन आटा, दाल, चावल मंहगा कर दिया गया. इस देश में बहुजन समाज के साथ षड्यंत्र किया जा रहा है कि कैसे बहुजन समाज के लोगों को आगे बढ़ाया जाए, इसी आह्वान को लेकर 2025 की तैयारी पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की गई. 

ये भी पढ़ेंः 'किसी भी पार्टी की सरकार आ जाए...', सरकारी नौकरी को लेकर IPS विकास वैभव ने की बड़ी बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget