एक्सप्लोरर

Bihar News: शहीद जवान चंदन का पार्थिव शरीर पहुंचेगा नवादा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Nawada News: जम्मू कश्मीर से सेना के विशेष विमान से शहीद जवान चंदन के पार्थिव शरीर को गया एयरपोर्ट लाया जा रहा है. वहीं, चंदन के परिजनों ने बिहार सरकार पर कई आरोप लगाए.

नवादा: शहीद जवान चंदन (Martyr Jawan Chandan) का पार्थिव शरीर आज (25 दिसंबर) उनके गांव नारो मुरार दोपहर 3 बजे तक पहुंचेगा. जम्मू कश्मीर से सेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर को गया एयरपोर्ट लाया जा रहा है. वहां श्रद्धांजलि दी जाएगी. वहां से सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर नवादा लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ शाम 5 बजे अंतिम संस्कार होगा. वहीं, पिता मौलेश्वर सिंह व भाई अभिनंदन बिहार सरकार पर गुस्से में दिखे. भाई व पिता रो बिलख रहे थे. बता दें कि जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में चंदन शहीद हुए थे. 

परिजनों ने नीतीश सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

चंदन के पिता और भाई ने कहा कि बिहार सरकार मदद नहीं कर रही है न कोई बयान सरकार की तरफ से जारी किया गया. सरकार की तरफ से कोई हम लोगों से कोई मिलने नहीं आया. बिहार सरकार 50 लाख मुआवजा हम लोगों को दे. पिता ने कहा कि हम लोगों को जम्मू कश्मीर बुलाया जा रहा था और कहा गया था कि अंतिम संस्कार यही कर दिया जाए, लेकिन हम लोग मना कर दिए यह कहते हुए कि पार्थिव शरीर यहां गांव भेजिए.

'हम अपने दोनों बेटों को सेना में भेजेंगे'

पिता ने कहा कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया उनको मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए. हम अपने दोनों बेटों को देश की रक्षा करने के लिए सेना में भेजेंगे. चंदन को बचपन से ही सेना में जाने का मन था. देश सेवा करना चाहता था. देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया. आगे उन्होंने कहा कि देखिए मेरा कच्चा मकान है वह भी आधा अधूरा. गरीब किसान हैं. चंदन एक हफ्ते पहले कहा था कि मार्च महीने में आएंगे पूरे घर को अच्छे से बनाएंगे, लेकिन शहीद हो गया. बिहार सरकार मेरी मदद करे. हम लोग बहुत गरीब हैं

चंदन ने ज्वाइन किया था 2017 में आर्मी 

बता दें नवादा के वीर लाल चंदन कुमार जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं. 26 वर्षीय चंदन चंदन 2017 में आर्मी में भर्ती हुए थे. वह करीब ढाई साल से जम्मू में पोस्टेड थे. चंदन गांव से ही शुरुआती पढ़ाई कर सेना में भर्ती हुए थे और 86 बटालियन इनफैंट्री में राइफल मैन के पद पर वे तैनात थे. 

ये भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक लगातार कर रहे अलर्ट... अब सुपौल में जा सकती है 9 हेडमास्टर की नौकरी, जानिए गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget