एक्सप्लोरर

KK Pathak: केके पाठक लगातार कर रहे अलर्ट... अब सुपौल में जा सकती है 9 हेडमास्टर की नौकरी, जानिए गलती

Supaul News: कार्रवाई की अनुशंसा को लेकर सुपौल जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से इस संबंध में 21 दिसंबर को एक पत्र जारी हुआ है. जानिए क्या है पूरा मामला.

सुपौल: एक तरफ शिक्षा विभाग (Education Department) की ओर से व्यवस्था में सुधार को लेकर रोज कुछ न कुछ निर्देश जारी हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लापरवाही भी बरती जा रही है. खुद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) अलर्ट कर रहे हैं, जिलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन इतनी सख्ती के बाद भी व्यवस्था में कमियां दिख रही हैं. मामला सुपौल जिले का है जहां एक गलती पर 9 हेडमास्टरों की नौकरी पर गाज गिर सकती है.

पत्र के जरिए की गई कार्रवाई की अनुशंसा

सुपौल जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से इस संबंध में 21 दिसंबर को एक पत्र जारी हुआ है. यह पत्र अब सामने आया है. इसके जरिए प्राथमिक शिक्षा एवं शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने डीपीओ स्थापना राहुल चंद्र चौधरी को कहा है कि हर स्कूलों में कम से कम दो शौचालय का निर्माण होना है, लेकिन जिले के 9 स्कूलों में इसकी व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में उन्होंने कार्रवाई की अनुसंशा की है.

इन नौ विद्यालयों का नाम लिस्ट में शामिल

  • मध्य विद्यालय कहरवाना
  • प्रावि कनचीरा छातापुर
  • यूएमएस मोतीपुर कन्या राघोपुर
  • प्रावि लक्ष्मीनिया सुपौल
  • प्रावि घोरे राघोपुर
  • प्रावि अमहा चौघरा
  • कन्या प्रावि ब्रह्मपुर
  • यूएमएस सिमराहा मरौना
  • उर्दू मध्य विद्यालय बौराहा राघोपुर

क्या कहते हैं डीपीओ एसएसए प्रवीण कुमार?

डीपीओ एसएसए प्रवीण कुमार ने इस मामले में बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 9 स्कूलों में शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर डीपीओ स्थापना को पत्र जारी किया गया है. विद्यालय प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है. वहीं इसको लेकर जब डीपीओ स्थापना राहुल चंद्र चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है. अगर कोई पत्र प्राप्त होता है तो उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: काले रंग की स्कॉर्पियो... गाड़ी पर लगा था RJD का झंडा, पुलिस ने ली कार की तलाशी तो उड़ गए होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget