एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस और नाइट कर्फ्यू के बाद टलने लगी शादियां, बुकिंग भी हो रही कैंसिल

कोरोना के कारण कई लोग जहां शादियों की तिथि टाल रहे हैं वहीं कई लोग आयोजन में ही कटौती करने को मजबूर हो रहे हैं. विवाह भवन, होटल, गेस्ट हाउस, हलवाई, सजावट, वाहन, ब्यूटीशियन आदि के आर्डर भी कैंसिल हो रहे हैं.

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के तेजी से फैलने और इसे रोकने लिए सरकार द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू के बाद इस शादी ब्याह के मौसम में अब शादियों की तिथियां टलने लगी हैं. इस कारण तमाम बुकिंग भी रद्द होने लगी हैं. पटना के जगदेव पथ में रहने वाले राजेश दास की बहन की शादी मधुबनी में तय हुई थी. मई में शादी की तिथि तय थी. इस रिश्ते के लिए सगाई किसी तरह अप्रैल महीने में हो गई, लेकिन जिस तरह कोरोना का संक्रमण फैल रहा है और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है उसमें अब विवाह मुश्किल दिख रहा है. उन्होंने कहा, "शादी की तिथि रद्द कर दी गई. अब आगे की तिथियां खोजी जा रही है. अब नवंबर में नया मुहूर्त खोजा जा रहा है."

आम तौर पर खरमास महीने के बाद यानी 14 अप्रैल के बाद शादी का मूहुर्त प्रारंभ होता है. इस साल अप्रैल और मई में शादी के लिए कई लग्न हैं. शादी के लिए सराती-बराती दोनों पक्ष की ओर से तैयारियां भी पूरी हो गई थी. अब कोरोना के कारण कई लोग जहां शादियों की तिथि टाल रहे हैं वहीं कई लोग आयोजन में ही कटौती करने को मजबूर हो रहे हैं.

बोरिंग रोड के रहने वाले सागर अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से करने वाले थे. इसके लिए सभी तैयारियां भी कर ली गई थी. बैंक्वेट हॉल बुक कर दिया गया था. रिसेप्शन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही थी. उन्होंने कहा कि कॉर्ड भी बंट गए थे, लेकिन अब सब कुछ कैंसिल करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप्प के जरिए मैसेज देकर शादी और पार्टी में नहीं आने का अनुरोध कर रहा हूं. कोरोना के कारण घरों में ही रहने का निवेदन कर रहा हूं. वे कहते हैं, "अब शादी घर से ही कर दी जाएगी, जिसमें कुछ घर परिवार के लोग ही शामिल होंगे."

लोग शादियों की तिथियां नवंबर-दिसंबर तक टाल रहे हैं

कोरोना के कारण विवाह भवन, होटल, गेस्ट हाउस, हलवाई, सजावट, वाहन, ब्यूटीशियन आदि के आर्डर भी कैंसिल हो रहे हैं. एक बैंक्वेट हॉल के प्रबंधक अजीत कुमार कहते हैं कि अब तक 50 प्रतिशत बुकिंग कैसिंल हो गए हैं. कई ग्राहकों को तो पैसा लौटाने की नौबत आ गई है. कुछ लोग शादियों की तिथियां नवंबर-दिसंबर तक टाल रहे हैं, जो आज भी अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस साल गर्मी के महीने में काफी लग्न था, हम सभी पिछले साल के हुए नुकसान की भरपाई करना चाहते थे, लेकिन इस बार फिर सीजन में एक बार फिर कोरोना का कहर टूट पड़ा.

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस साल अप्रैल, मई, जून, नवंबर और दिसंबर में शादी का मुहूर्त है. बनारसी पचांग के मुताबिक अप्रैल महीने में सात दिन वैवाहिक मुहूर्त है जबकि मई में 19 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है. जून महीन में 13 दिन शादी का शुभ मुहूर्त बना है.

यह भी पढ़ें-

बिहार के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया ये दावा

Bihar Corona Update: एक्टिव केस की संख्या 50 हजार के करीब, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget