एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में तेज अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, कई बच्चे हुए घायल, ANMMCH में कराया गया भर्ती

Gaya News: बस का शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई हैं. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

गया: मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट के समीप शनिवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलट गई. बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चे और शिक्षिका को स्कूल बस से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि बोधगया की ओर से सभी बच्चे को लेकर स्कूल जा रही थी तभी ओवरटेक करने के क्रम में सामने से दूसरी बड़ी गाड़ी आ गई और उससे बचाने के दौरान यह हादसा हो गया. वहीं, 14 बच्चों के घायल होने की सूचना है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई हैं

बस के पलटने से बस का शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई हैं. सभी घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिको कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. घायल छात्र दक्ष ने बताया कि वह बस से स्कूल जा रहा था तभी अचानक यह घटना हो गई है. आज शनिवार को स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का फाइनल था. उसके बाद कल से दीपावली की छुट्टी होने वाली थी. कहा कि बस की खिड़की का शीशा टूटने से उसके सिर में चोट आई है.

सभी बच्चे खतरे से बाहर है- डॉक्टर

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह और डॉ. केके सिंह के देखरेख में इलाज चल रहा है. डॉ. केके सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी के सहयोगी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget