एक्सप्लोरर

'किसी सवाल का जवाब ढंग से नहीं मिला', चुनाव आयोग पर मनोज झा ने लगाया आरोप, क्या बोली BJP?

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाया है. आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि चुनाव आयोग को सुलभ और पारदर्शी होना चाहिए.

Bihar Politics: जैसे-जैसे बिहार का विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर बहस छिड़ती जा रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने गुरुवार (03 जुलाई) को चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. दूसरी ओर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आरजेडी को लोकतंत्र विरोधी करार दिया है.

चुनाव आयोग को दिखानी चाहिए पारदर्शिता

मनोज झा ने कहा, "चुनाव आयोग को सुलभ और पारदर्शी होना चाहिए. हमने आयोग को अपनी तमाम चिंताएं बताई थीं, कई सवाल किए थे, लेकिन हमें किसी का जवाब ढंग से नहीं मिला. जब नए मुख्य चुनाव आयुक्त ने पदभार संभाला था, तब उन्होंने कहा था कि सभी राजनीतिक दलों से संवाद जारी रहेगा, लेकिन अब उनकी कार्यशैली में ऐसा कुछ नहीं दिखता."

मनोज के इस बयान से यह संकेत मिल रहा है कि विपक्ष, खासकर आरजेडी, चुनाव आयोग के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है. मनोज झा ने आयोग की निष्पक्षता पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े किए और यह भी जताया कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए.

क्या बोले नितिन नवीन?

इसी कड़ी में नितिन नवीन ने कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी वह है जिसने देश को इमरजेंसी जैसा काला दौर दिया. लोकतंत्र पर सबसे बड़ा धब्बा उसी समय लगा था. आज वही लोग हम पर लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. यह हास्यास्पद है."

नितिन नवीन ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते आए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी की सरकार पिछड़ों और दलितों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "इस देश की जमीन और संसाधनों पर देशवासियों का हक है. किसी का वोट नहीं कटेगा."

इस बयानबाजी से यह साफ है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. जहां एक ओर विपक्ष आयोग से संवाद और पारदर्शिता की मांग कर रहा है, वहीं बीजेपी कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद दिलाकर पलटवार कर रही है. आने वाले समय में यह मुद्दा संसद से सड़क तक गरमा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget