एक्सप्लोरर

नीतीश को पशुपति पारस ने बताया अस्वस्थ, इसी सप्ताह लालू से मिलेंगे, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर क्या कहा?

Pashupati Kumar Paras: पशुपति पारस ने कहा कि महागठबंधन में जाने को लेकर उनकी कोई शर्त नहीं. लालू परिवार से 1977 का रिश्ता है. उन्होंने कहा, "हमारा एक ही सपना है सत्ता परिवर्तन हो."

Pashupati Kumar Paras: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस ने गुरुवार (03 जुलाई) को पटना में एक प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव से पहले एनडीए ने हार मान लिया है. सवाल उठाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 30 दिन में कैसे पूरा होगा? 

पारस ने कहा कि बाबा साहेब ने जो अधिकार दिया है उसको छीनने की कोशिश की जा रही है. दलित गरीबों का मताधिकार छीन लिया जाएगा. जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं वह गरीबों के पास होंगे ही नहीं. उन्होंने कहा कि वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव नहीं होने देंगे. इसके लिए वे हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. गांव-गांव जाकर आंदोलन करेंगे. 

दूसरी ओर पारस ने बिहार की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताया. कहा कि नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं. ये चुनाव में बड़ा मुद्दा होने वाला है. सरकार को इस पर भी घेरेंगे. उन्होंने कहा, "बिहार में हम 25 जिलों का दौरा कर चुके हैं. अन्य जिलों का भी दौरा करेंगे. बिहार भर में दलित महापंचायत करेंगे. सत्ता परिवर्तन तय है. जनता से इस सरकार को हटाने का अनुरोध करेंगे." 

लालू-तेजस्वी के साथ करेंगे बैठक

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सहित देश में दो गठबंधन है. एनडीए और इंडिया गठबंधन. एनडीए हम छोड़ चुके हैं. तेजस्वी से फोन पर बात हुई है. इस सप्ताह लालू-तेजस्वी के साथ बैठक करेंगे. जो भी होगा बिहार के हित के लिए होगा. उन्होंने कहा, "मेरी कोई शर्त नहीं. लालू परिवार से 1977 का रिश्ता है. महागठबंधन में सीटों को लेकर बातचीत करेंगे. हमारा एक ही सपना है सत्ता परिवर्तन हो. जब हम महागठबंधन में शामिल हो जायेंगे. उसके बाद जो बैठकें होंगी उसमें हम लोग जाएंगे." 

पीसी में मौजूद बिहार आरएलजेपी के अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने कहा कि एनडीए के पास चेहरा नहीं है. चेहरा को लेकर कन्फ्यूजन है. सहयोगी दल आपस में लड़ रहे हैं. यह सरकार अब जाने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget