एक्सप्लोरर

Bihar: 'क्या हो जाता अगर...', राहुल गांधी को सभा से रोके जाने पर भड़की RJD, सरकार को दी नसीहत

Bihar Politics: गुरुवार को राहुल गांधी सभा को संबोधित करने बिहार आए. प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया. राजद ने सरकार को बुनियादी मुद्दों से निपटने की सीख दी है.

Bihar News: बिहार में राहुल गांधी की सभा पर जमकर सियासत हो रही है. राजद ने कहा है कि क्या हो जाता अगर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सभा को संबोधित करते? गुरुवार (15 मई) को कांग्रेस नेता दरभंगा में 'शिक्षा न्याय संवाद' के तहत छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे. हालांकि, प्रशासन की तरफ से अंबेडकर हॉस्टल में कांग्रेस को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली थी.

छात्रों से संवाद करने की जिद पर अड़े राहुल गांधी पीछे के रास्ते से कार्यक्रम स्थल पहुंचे. शाम को दिल्ली लौटने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अंडेबकर हॉस्टल में सभा की अनुमति नहीं मिलने पर सवाल उठाए.

राहुल गांधी के बयान पर राजद सांसद मनोझ झा ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, "क्या हो जाता अगर राहुल गांधी सभा कर लेते? मुझे नहीं पता मुख्यमंत्री को जानकारी दी जाती है या नहीं और अगर दी जाती है तो चुप्पी पर सवाल उठता है. मुख्यमंत्री जेपी आंदोलन से प्रभावित होने की बात सार्वजनिक मंचों से करते हैं. आज अगर जेपी होते तो क्या करते? मूल बात जाति जनगणना, निजी क्षेत्र में आरक्षण, संस्थानों में आरक्षण और आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व है."

किसी नेता को रोकना राजनीति की गरिमा को नष्ट करता है- मनोज झा

उन्होंने कहा कि सरकार को बुनियादी मुद्दों से निपटना सीखना चाहिए, किसी नेता को रोककर नहीं. राजद नेता ने कहा कि किसी नेता को रोकना या अशोभनीय वीडियो बनाना राजनीति की गरिमा को नष्ट करता है.

गौरतलब है कि कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने से विवाद और हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया था. जबरन कार्यक्रम करने पर राहुल गांधी सहित 20 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. दरभंगा सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि छात्र कल्याण पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की शिकायत पर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है. 

ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी के अपमान पर बिहार में सियासत! RJD ने पोस्टर लगाया- 'भाजपा के मंत्री विजय शाह को…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget