एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: आरजेडी से 2 नाम फाइनल! मनोज झा और संजय यादव जा सकते हैं राज्यसभा

Bihar News: बिहार से छह राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं. इसमें आरजेडी के मनोज कुमार झा का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. आज-कल में नामांकन कर सकते हैं.

पटना:  बिहार में राज्यसभा की छह सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है. अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. एनडीए और महागठबंधन के खाते में तीन-तीन सीटें हैं. बुधवार (14 फरवरी) को एनडीए से तीन और कांग्रेस से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया. अब खबर आ रही है कि आरजेडी की ओर से भी दो नाम फाइनल हो गया है. आरजेडी के कोटे से मनोज झा (Manoj Jha) और संजय यादव (Sanjay Yadav) राज्यसभा जा सकते हैं.

दरअसल बिहार से छह राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं. इसमें आरजेडी के मनोज कुमार झा का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. मनोज कुमार झा और संजय यादव आज-कल में नामांकन कर सकते हैं. नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी ही है. ऐसा लग रहा है कि मनोज कुमार झा पर पार्टी फिर से भरोसा जताने जा रही है. बता दें कि संजय यादव तेजस्वी यादव के सलाहकार रह चुके हैं. हरियाणा के रहने वाले हैं.

मनोज कुमार झा के अलावा अशफाक करीम, जेडीयू से अनिल प्रसाद हेगड़े और वशिष्ठ नारायण सिंह, बीजेपी से सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस से डॉ. अखिलेश सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है. हालांकि सुशील कुमार मोदी का नाम इस बार लिस्ट में नहीं रहा. बीजेपी से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को पार्टी राज्यसभा भेज रही है. दोनों नेताओं ने बुधवार (14 फरवरी) को नामांकन भी कर दिया.

मनोज झा और संजय यादव के पर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी

कांग्रेस की ओर से अखिलेश प्रसाद सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी बुधवार को नामांकन कर दिया है. वहीं जेडीयू से संजय कुमार झा को राज्यसभा भेजा जा रहा है. संजय झा ने भी बुधवार को नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि मनोज झा और संजय यादव के नाम को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा होना बाकी है.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा के लिए BJP से भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता, JDU से संजय झा, कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद ने किया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget