एक्सप्लोरर

Manish Kashyap News: बेतिया कोर्ट में नहीं हो सकी मनीष कश्यप की पेशी, तमिलनाडु से आना था, कहां फंस गया पेंच?

YouTuber Manish Kashyap: जिला अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अगर वहां का न्यायालय आदेश देगा तो यहां पेशी हो सकती है, नहीं तो पेशी की कोई संभावना नहीं है.

बेतिया: तमिलनाडु के सेंट्रल मंडल कारा मदुरई में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की बेतिया कोर्ट में मंगलवार (27 जून) को पेशी नहीं हो सकी. इसके बारे में बताया गया है कि जेल अधीक्षक ने कोर्ट को पत्र देकर कम समय मे मनीष कश्यप की पेशी कराने में असमर्थता जताई है. यहीं पेंच फंस गया और इसके चलते आज मनीष कश्यप की पेशी नहीं हो सकी. बताया गया कि 15 दिनों के अंदर अगली तारीख पर पेशी हो सकती है.

इस संदर्भ में जिला अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अगर वहां का न्यायालय आदेश देगा तो यहां पेशी हो सकती है, नहीं तो पेशी की कोई संभावना नहीं है. वहीं मनीष कश्यप के वकील अब्दुल हई ने बताया कि जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यवाही में आ रही दिक्कत के कारण मनीष को बेल मिलने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि बेल मनीष का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन फिर भी बेल नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक ज्यूडिशियल रिमांड नहीं होगा तब तक बेल पिटीशन फाइल नहीं की जा सकती है.

किस मामले में होनी थी मनीष कश्यप की पेशी?

चनपटिया से बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह के साथ 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में मझौलिया थाने में दर्ज कांड संख्या 737/2020 के नामजद अभियुक्त त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप को बेतिया न्यायालय में आज सदेह उपस्थित होना था. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मदुरई जेल अधीक्षक को हर हाल में बेतिया न्यायालय में पेश कराने का आदेश दिया था.

बता दें कि न्यायालय ने सेंट्रल कारा मदुरई के अधीक्षक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूट्यूबर मनीष कश्यप को पेश कराने के अनुरोध को इनकार करते हुए सदेह उपस्थित कराने का निर्देश दिया था.

इसी साल 17 मार्च को मझौलिया थाने की पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक पारस पकड़ी के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त मनीष कश्यप के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की जब्ती का आदेश दिया था. 18 मार्च की सुबह कुर्की करने के लिए पुलिस मनीष के घर पहुंची थी. उसी दौरान मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद मनीष कश्यप को ईओयू ने हिरासत में लिया. इसके बाद तमिलनाडु की पुलिस ले गई. वायरल वीडियो के मामले में वह सेंट्रल जेल में मदुरई में बंद है. 

यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट ने सीवान के जिला प्रशासन पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, PM राहत कोष में जाएगी ये राशि, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget