एक्सप्लोरर

Bihar News: पोलियो के मरीज मिलने पर मंगल पांडेय ने जताई चिंता, कहा- जनवरी में चलेगा राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान  

मंगल पांडेय ने कहा कि अभियान के दौरान नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और खुराक पिलाने के बाद नियमित टीकाकरण के ड्यू लिस्ट में इन्हें शामिल किया जाएगा.

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने मंगलवार को भारत के पड़ोसी देशों में पोलियो के मरीज मिलने पर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में पोलियो वायरस का मौजूद होना भारत के लिए चिंता का विषय है, क्यूंकि जब तक विश्व में कहीं भी पोलियो का संक्रमण जारी रहता है, तो भारत में भी पोलियो वायरस के फिर से आने की संभावना बनी रहती है. इस खतरे की संभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य में भारत सरकार के निर्देश के अनुसार 23 से 27 जनवरी तक पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग जरूरी तैयारी कर रहा है.

इन देशों में मिले हैं मरीज

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण स्थानीय स्तर पर सुविधा के अनुसार एक दिन अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है. सभी स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देश का पूरी तरह से अनुपालन कराते हुए इस अभियान का संचालन किया जाएगा. अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी. मालूम हो कि 2020 में पाकिस्तान में जहां 84 मरीज मिले थे. वहीं, अफगानिस्तान में 56 मरीज मिले थे. 2021 में फिर दोनों देशों में एक-एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है.

बिहारः जब बीवी हुई विधायक फिर डर काहे का! राज बल्लभ यादव ने चेकअप के नाम पर IGIMS में लगाया मजमा, बेफिक्र रहे सुरक्षाकर्मी

मंगल पांडेय ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली पल्स पोलियो अभियान चलाकर टीके को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है. टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर राज्य के सभी जिलाधिकारियों को चक्र शुरू होने से 10 दिनों पहले जिला टास्क फोर्स की बैठक कर चक्र संबंधित तैयारियों की समीक्षा और काम की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करने आदेश जारी किया गया है. प्रखंडों में भी प्रखंड टास्क फोर्स बैठक में बीडीओ और सीडीपीओ की सहभागिता सुनिश्चित कर दलकर्मियों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

इन लोगों पर होगा विशेष ध्यान

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और खुराक पिलाने के बाद नियमित टीकाकरण के ड्यू लिस्ट में इन्हें शामिल किया जाएगा. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौक-चौराहों आदि जगहों पर प्रशिक्षित टीकाकर्मियों को प्रतिनियुक्त कर वहां से गुजरने वाले सभी लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर आच्छादित किया जाएगा. अभियान के दौरान किसी भी परिस्थिति में किसी भी क्षेत्र के बच्चे पोलियो की खुराक लेने से वंचित नहीं रहें, इसके लिए निगरानी दल गठित कर शत-प्रतिशत बच्चों को खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

In Pics: बालू कंपनी ब्रॉडसन के शेयर होल्डर का रसूख 'कमाल', बेटे के B'Day लगा दी मंत्रियों-विधायकों की लाइन

मोतिहारीः RJD के पूर्व विधायक को नहीं मिला साइड तो सड़क पर बवाल, इतना पीटा कि युवक का कपड़ा तक फाड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget