एक्सप्लोरर

Bihar Crime: अपनी जमीन पर बनाया मचान तो दबंगों ने कर दी निर्मम हत्या, घर पर ढाया कहर, हैरान कर देगी ये सनसनीखेज घटना

Motihari Murder: मोतिहारी में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. पटना में इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Land Dispute In Motihari: बिहार सरकार ने भूमि विवाद से निपटने के लिए पूरे राज्य में जमीन सर्वे का काम शुरू किया है, लेकिन भू-माफिया की दबंगई अभी कम नहीं हुई है. दबंग लोग सरेआम जमीन कब्जा करने के लिए हत्या जैसी संगीन घटना को अंजाम दे रहे हैं. मामला पूर्वी चंपारण जिले का है, जहां 50 वर्षीय इकरामुल हक उर्फ मलहा नामक व्यक्ति की दबंगों ने धारदार हथियार से वार करके सरेआम खेत में उसे घायल कर दिया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया, लेकिन दो दिन इलाज के बाद मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया.

मृतक के बेटे ने बताई पूरी घटना

मामले की जानकारी देते हुए मृतक इकरामुल हक के बेटे आशिक सांई ने बताया कि पूरी घटना 15 दिसंबर की सुबह 9 बजे के करीब की है, जब पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा थाना स्थित फेनहरा गांव के निवासी हमारे पिता इकरामुल हक फसल की देखभाल के लिए खेत में मचान बना रहे थे, लेकिन गांव का ही दबंग तालीम अपने दर्जनों समर्थकों के साथ खेत में पहुंच गया और मचान को उखाड़ कर फेंक दिया.

बेटे ने बताया कि जब हमारे पिता ने विरोध किया तो तालीम के साथ आए तमन्ना नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार (तलवार ) से उन पर वार कर दिया, जब हम लोग पहुंचे तो हम लोगों के साथ भी मारपीट की गई. मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उस घटना के तुरंत बाद फिर घर पर भी दबंग लोग पहुंचे और खाने पीने सहित घर के पूरे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में पड़े 80000 रुपये भी निकाल लिए. साथ ही मोबाइल, जेवरात जो थे, वह सभी लेकर चले गए. 

मृतक के बेटे ने ये भी आरोप लगाया है कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. इस घटना में प्रमुख रूप से तालीम और तमन्ना के अलावे तौकीज और तौसीफ भी थे. यह सभी गांव के दबंग के रूप में जाने जाते हैं और गरीबों की जमीन पर कब्जा करते हैं. आशिक सांई ने बताया कि जब हमारे पिताजी गंभीर रूप से घायल हो गए तो आनन-फानन में हम लोग फेनहरा थाना लेकर गए तो थाना अध्यक्ष ने कहा कि पहले इलाज कराओ बाद में कार्रवाई होगी. फिर वो लोग घायल को लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल गए, लेकिन मोतिहारी में भी सही ढंग से इलाज नहीं हुआ तो पटना लेकर आए और निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे.

आईजीआईएमएस में चल रहा था इलाज

बेटे ने बताया कि इसके बाद आईजीआईएमएस में बेड मिला तो सोमवार से यहां इलाज करवा रहे थे, लेकिन मंगलवार को पिताजी ने दम तोड़ दिया. मृतक के बेटे ने कहा कि पहली प्राथमिकी आज पटना के शास्त्री नगर थाना में दर्ज की गई है. यहां पर फर्दबयान लिया गया है और पोस्टमार्टम कराया गया है. पूर्वी चंपारण पुलिस को यहां से फर्दबयान भेजने के बाद कार्रवाई होगी, लेकिन सवाल उठता है कि जब इलाज के लिए पीड़ित पटना चले आए तो लोकल थाना के पुलिस की कार्रवाई क्या हुई? 48 घंटे बीत गए लेकिन अब तक कोई भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया तो ऐसे में भू-माफिया पर लगाम कैसे लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: क्यों बदलना पड़ा सीएम को अपनी यात्रा का नाम? RJD ने बताई वजह तो JDU ने कहा- इनको समझ ही नहीं

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget