एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति: बिहार में इस साल चूड़ा-दही भोज में नहीं पकी 'सियासी खिचड़ी'

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के दौरान चूड़ा दही का भोज देने की परंपरा सालों पुरानी है. लालू प्रसाद ने चूड़ा-दही भोज के आयोजन की परंपरा शुरू की थी.

पटना: बिहार में इस साल मकर संक्रांति को लेकर दिग्गज नेताओं के घर पर चूड़ा-दही के भोज का आयोजन नहीं होने के कारण मकर संक्रांति के मौके पर सियासी माहौल बदला नजर आया. मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा भोज के लिए चर्चित जेडीयू के नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर भी इस साल इस पर्व पर चहल पहल नहीं दिखी और ना ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया.

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के दौरान चूड़ा दही का भोज देने की परंपरा सालों पुरानी है. मकर संक्रांति के मौके पर यहां हर साल सियासी दही-चूड़ा भोज का आयोजन होता रहा है, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होते हैं. वैसे, इस साल भी कुछ नेताओं के आवास पर भोज का आयोजन किया गया.

जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पिछले दो दशक से भी अधिक समय से मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही भोज का आयोजन करते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण भोज का आयोजन नहीं किया गया. सिंह साल 1999 से ही चूड़ा दही के भोज का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस साल भोज स्थगित किया गया है. उन्होंने हालांकि यह भी कहा वे भाईचारे के लिए भोज का आयोजन करते हैं. वैसे, मकर संक्रांति के मौके पर नेताओं के यहां दिए जाने वाले भोज के बहाने सियासी खिचड़ी भी खूब पकती रही है.

तेज प्रताप ने चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया

मकर संक्रांति के मौके पर इस साल पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी लोगों की भीड़ नहीं देखी गई. लालू की उपस्थिति में यहां हर साल चूड़ा-दही के भोज का आयोजन होता था, लेकिन लालू की अनुपस्थिति में इस साल भी यहां भोज का आयोजन नहीं किया गया. उल्लेखनीय है कि बिहार की सियासत में लालू प्रसाद ने ही चूड़ा-दही भोज के आयोजन की परंपरा प्रारंभ की थी. इसके बाद इसे कई नेताओं ने अपना लिया. वैसे, गुरुवार को लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव ने चूड़ा-दही भोज का आयोजन अपने आवास पर किया.

मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और मकर संक्रांति के मौके पर उनका आशीर्वाद भी लिया. तेज प्रताप ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, "माता श्री से मिले तिलवा, तिलकुट, आशीर्वाद और प्यार के साथ हम तमाम बिहारवासियों के साथ मकर संक्रांति का पवित्र त्योहार मना रहे हैं. चूड़ा-दही भोज का आयोजन मेरे आवास पर किया गया है." इधर, जेडीयू के नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के आवास पर भी भोज का आयोजन किया गया. इसके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अवधेश सिंह के आवास पर भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया, लेकिन इन आयोजनों में न उतने लोगों की उपस्थिति हुई और ना ही सियासी हलचल बढ़ी.

यह भी पढ़ें-

बिहार में योगी मॉडल चलेगा या नीतीश मॉडल? जेडीयू और बीजेपी में ठनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget